महागठबंधन में सीट बंटवारे पर टकराव, Pappu Yadav ने तेजस्वी और RJD पर साधा निशाना

Bihar Election 2025: बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी बैठकों का दौर जारी है। अब तक महागठबंधन की चार अहम बैठकें हो चुकी हैं और घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बनाने की कोशिश चल रही है। इधर घटक दलों के नेताओं का आपसी टकराव भी सतह पर दिखने लगा है। कांग्रेस नेता और सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोलते हुए कहा है कि गठबंधन में कांग्रेस पार्टी को कम करके आंकने की भूल न करे।

दरअसल ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस बार कांग्रेस 50 सीटों पर ही चुनाव लड़ सकती है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को 75 सीटें दी गई थीं, लेकिन सिर्फ 17 सीटों पर जीत मिली थी। महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर रस्साकशी बढ़ती जा रही है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस की सीटें कम होंगी उसे लेफ्ट पार्टियों और दूसरे छोटे दलों में बांटा जा सकता है। हालांकि, पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर इसी बहाने हमला बोला है।

Pappu Yadav

यह भी पढ़ें: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा, जानें कौन सी पार्टी कितनी सीट पर लड़ेगी चुनाव

Pappu Yadav ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। कभी आरजेडी के बड़े नेताओं में शुमार पप्पू यादव अब कांग्रेस में हैं। लालू यादव परिवार से विवाद की वजह से उन्हें अलग होना पड़ा। कहा जाता है कि तेजस्वी यादव के दबाव की वजह से ही कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट नहीं दिया था, लेकिन वह निर्दलीय लड़े और जीत गए। फिलहाल बिहार की राजनीति में हाशिए पर हैं, लेकिन उन्होंने आरजेडी और तेजस्वी को चेताते हुए कहा है कि उन्हें पिछले चुनाव में सीमांचल में अपना प्रदर्शन नहीं भूलना चाहिए।

पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट किया कि INDIA गठबंधन में सीटों के बंटवारे का आधार हालिया लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि "कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए सीट बंटवारे में वरीयता मिलनी चाहिए। कांग्रेस ने 9 सीटों पर चुनाव लड़ा और 3 सीटें जीतीं, जबकि राजद ने 26 सीटों पर किस्मत आजमाई लेकिन केवल 4 पर कामयाबी मिली।' इतना ही नहीं गठबंधन के दूसरे दलों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ दल ऐसे भी हैं जिनकी जमानत जब्त हो गई, उन्हें आत्मचिंतन की ज़रूरत है।

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक, 1 करोड़ रोजगार का किया वादा

'100 सीटों पर चुनाव लड़े कांग्रेस'

पप्पू यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब महागठबंधन की समन्वय समिति और उपसमितियों की बैठक में सीट बंटवारे को लेकर मंथन चल रहा है। पप्पू यादव लगातार कांग्रेस के लिए 90 से 100 सीटों की मांग करते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, महिलाएं और युवा तब ही कांग्रेस से जुड़ेंगे जब उसे निर्णायक भूमिका मिलेगी। फिलहाल तो ऐसा लग रहा है कि जिस तरीके से पूर्णिया सांसद ने अपनी सक्रियता बढ़ाई है और तेजस्वी यादव को सीधी चुनौती दे रहे हैं, वह 2025 के चुनाव से पहले महागठबंधन की ही मुश्किलें बढ़ाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+