लोकसभा में पप्पू यादव का किरेन रिजिजू पर निशाना, बोले-'मैं 6 बार का सांसद हूं, आप मुझे सिखाएंगे?'

Pappu Yadav in parliament: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्‍पू यादव के 'तेवर' दिखाए और भाजपा सांसद व संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पर निशाना साधा।

लोकसभा में पप्‍पू यादव ने सत्‍ता पक्ष के सांसदों की ओर करके कहा कि 'मैं 6 बार का सांसद हूं। आप मुझे सिखाएंगे? आप कृपा पर जीते होंगे। मैं चौथी बार निर्दलीय चुनाव जीतकर यहां आया हूं।'

Pappu Yadav in parliament

दरअसल, हुआ यह कि पप्‍पू यादव गले में #ReNEET की तख्‍ती लटकाए हुए शपथ लेने पहुंचे। 'प्रणाम पूर्णिया, प्रणाम बिहार, सलाम बिहार, जोहार बिहार' बोलकर शपथ लेने की शुरुआत की और फिर भोजपुरी में शपथ ग्रहण की।

शपथ लेने के दौरान पप्‍पू यादव ने नीट परीक्षा फिर से करवाए जाने व बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा दिलवाने की मांग की। पप्‍पू यादव ने सीमांचल जिंदाबाद, मानवतावाद जिंदाबाद के नारे लगाए तो प्रोटेम स्पीकर और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें नारेबाजी करने से रुकने को कहा।

नारेबाजी से रोकने पर पप्‍पू ने कहा कि तो पप्पू यादव ने कहा कि मैं 6 बार का सांसद हूं। आप मुझे सिखाएंगे? फिर पप्पू यादव ने लोकसभा में मौजूद सांसदों की ओर इशारा करते हुए कहा कि 'आप कृपा पर जीते हैं। मैं चौथी बार निर्दलीय जीतकर यहां आया हूं'

उल्‍लेखनीय है कि पप्‍पू यादव बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से साल 2024, 1999, 1991 व 1996 और साल 2004 व 2014 में मधेपुरा से आरजेडी के टिकट पर सांसद चुने जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+