Orange Farming In Bihar: संतरे की खेती कर आप भी कमा सकते हैं लाखों रुपये, जानिए कैसे?
Orange Farming Tips: बिहार के किसान पारंपरिक खेती छोड़ कर आधुनिक खेती से लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं।

Farming Tips In Hindi: बिहार में किसान खेती में नए नए प्रयोग काफी मुनाफा कमा रहे हैं। अब प्रदेश में भी किसान ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी, सेब और कीवी की खेती कर कामयाबी हासिल कर रहे हैं। आज हम आपको बिहार के पूर्णिया जिले के किसान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो संतरे की खेती से लाखों रुपये कमा रहे हैं।
Orange Farming In Purnia: बिहार के पूर्णिया ज़िले के रहने वाले किसान विनोद कुमार मंडल रुपौली तीनटेन्गा संतरा की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने नागपुर जाकर संतरे की खेती के बारे में ट्रेनिंग ली।
नागपुर से वापस आने के बाद विनोद ने पूर्णिया में संतरे की खेती करने का फैसला लिया। बाहर से पौधे मंगाए और अपने तरीके से दूसरे पौधे में जीन ट्रांसफर कर पूर्णिया की जलवायु के हिसाब से पौधा तैयार किया। इसके बाद संतरे का बाग लगया और उपज शुरू की।
विनोद कुमार द्वारा तैयार किए गए पौधे का पैदावार और फल का टेस्ट भी काफी अच्छा रहा। इसके बाद उन्होंन बड़े पैमाने पर संतरे की खेती शुरू कर दी। आज की तारीख में पूर्णिया में बाज़ार में यह संतरे 50 रुप प्रति किलो आसानी से बिक रहे हैं।
Recommended Video

14 सालों से विनोद कुमार संतरे की खेती करते आ रहे हैं, संतरे की खेती का मुनाफा देखकर वह पिछले तीन साल से बड़े पैमान पर खेती कर रहे हैं। 1 पेड़ से करीब 20 किलो तक फल निकलता है। पौधे की उम्र बढ़ने के साथ ही पेड़ में फल की पैदावार भी बढ़ती है।
विनोद कुमार की मानें तो किसान संतरा का पौधा खुद से भी तैयार कर सकता है। उन्होंने खुद से उन्होंने ही संतरे का पौधा तैयार किया है। 200 रुपये की दर से एक संतरे का पौधा बेचते हैं। इसके साथ ही वह पौधे के देख रेख की तब ज़िम्मेदारी लेते हैं, जब तक उसमे फल नहीं हो जाता है।
किसान विनोद ने बताया कि आम और नींबू की खेती की तरह ही संतरे की खेती भी कर सकते हैं। संतरे के पौधे को लगाने से पहले ज़मीन को अच्छे से जोत लें। एक पौधे के लगाने वाली जगह पर तीन किलो के करीब वर्मी कंपोस्ट डालें और फिर पौधा लगा दें।
पौधे को लगाने के बाद हल्की हल्की सिंचाई रोज़ाना करें। इस तरह करने से पौधे बढ़ना शुरू होगा, लगाने के दूसरे साल से ही पौधे में फल आने लगेगा। क़रीब 25 सालों तक एक पेड़ से फल मिलता रहेगा।
परंपरागत खेती करने वाले किसान अपने जमीन के कुछ हिस्सों में संतरा की खेती कर सकते हैं। दूसरे फसलों के मुकाबले संतते की खेती से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। संतरे की खेती करना बहुत ही आसान है, कम खर्च में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।
ये भी पढ़ें: Mushroom Farming से बदल गई महिला की जिंदगी, आप भी कर सकते हैं लाखों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications