तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर उपेंद्र कुशवाहा ने दी बधाई, मांझी ने ट्वीट कर कहा- युवा नेता
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मतदान खत्म होने के बाद राजनीतिक विरोधियों के बीच कड़वाहट खत्म होने लगी है। चुनावी प्रचार के दौरान सभी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया और गलत ठहराया लेकिन मतदान खत्म होने के बाद एक-दूसरे के प्रति कड़वाहट खत्म होती हुई नजर आ रही है। इस बीच राजद की तरफ से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव के जन्मदिन को लेकर सभी नेताओं ने बधाई दी है।
Recommended Video

आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर तेजस्वी यादव को जन्म दिन की बधाई दी है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव-2020 से पहले आरएलएसपी राजद महागठबंधन का हिस्सा थी। लेकिन राजद विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव ने सीट बंटवारा में आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को भाव नहीं दिया। इसके बाद कुशवाहा महागठबंधन से अलग हो गए।
फिर उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी और बसपा समेत पांच दलों का गठबंधन बनाकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा। प्रचार के दौरान कुशवाहा ने जदयू और राजद महागठबंधन दोनों को निशाने पर लिया। मतदान के बाद एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को बहुमत मिलते हुए दिखाया गया है।
वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। मांझी ने ट्वीट कर कहा कि जन्मदिन की बधाई बिहार के युवा नेता।
विधानसभा चुनाव के दौरान मांझी की पार्टी हम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले भाजपा-जदयू गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को अब तक जन्म दिन की बधाई नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications