Operation Sindoor: 5 महीने पहले हुई शादी, पत्नी से किया वादा रहा अधूरा, दुश्मन की गोली से राम बाबू शहीद
Operation Sindoor: जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में बिहार के लाल हो शहीद गए। सीवान के वासीपुर के रहने वाले रामबाबू प्रसाद 9 मई की रात शहादत मिली। आज उनका पार्थिव शरीर सीवान पहुंचने की उम्मीद है। उनके बलिदान की खबर से पूरा इलाका शोक में डूबा हुआ है।
रामबाबू का परिवार सदमे में है, उनके रिश्तेदार और गांव वाले उनके घर पर उन्हें सांत्वना देने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। रामबाबू की शहादत की खबर से न केवल उनके गांव बल्कि पूरे सिवान में शोक की लहर है। परिजनों ने बताया कि रामबाबू की शादी को अभी 5 महीने ही हुए थे।

भारत-पाक तनाव के बाद अपनी तैनाती से पहले, रामबाबू ने पत्नी से वादा किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने पर वह उनसे मिलने आएंगे, लेकिन होनी को कुछ और ही मज़ूर था। पत्नी को यह उम्मीद थी कि उसके पति ज़रूर आएंगे लेकिन उनके आने से पहले शहादत की ख़बर आई।
इस मुश्किल समय में पूरा गांव रामबाबू के परिवार के साथ खड़ा है। ग्रामीणों ने कहा राम की शहादत बर्बाद नहीं जाएगी। देश के प्रधानमंत्री से उम्मीद है कि वह अपने शहीदों का बदला चुन-चुन कर लेंगे। पाकिस्तान के नापाक इरादे को कभी कामयाब होने नहीं देंगे।
दुश्मन देश को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि वह भविष्य में कभी हिंदुस्तान पर आंख उठा कर भी नहीं देखेगा। अभी रामबाबू के वैवाहिक जीवन की शुरुआत ही हुई थी और वह देश के लिए शहीद हो गए। उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संदेश है कि देश प्रेम सबसे पहले होना चाहिए, इसके बाद ही दुनिया का कोई और प्रेम है। हम लोगों को राम पर गर्व है।












Click it and Unblock the Notifications