Gaya firing news: बिहार में गया जंक्शन पर खुलेआम फायरिंग, ABVP के पूर्व कार्यकर्ता की हत्या

बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार रात बिहार में गया जंक्शन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे 45 वर्षीय शिक्षक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर मौके से भाग चुके थे।

शिक्षक का नाम नरेंद्र कुमार बताया जा रहा है और वो बिहार के औरंगाबाद में एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। घटना के बारे में जानकारी देते हुए गया के डीएसपी पीएन साहू ने बताया कि फायरिंग गया जंक्शन के फुट ओवर ब्रिज पर हुई।

open firing at gaya junction

पीएन साहू ने बताया, 'फायरिंग की आवाज सुनते ही पुलिस तुंरत मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर भाग चुके थे। मृतक नरेंद्र कुमार औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में पढ़ाते थे। हमलावरों ने नरेंद्र कुमार के सिर में सटाकर गोली मारी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने नरेंद्र कुमार के परिवार को सूचना दी और इसके बाद हमलावरों की तलाश में जुट गई। मामले में केस भी दर्ज कर लिया गया है।'

एबीवीपी में सक्रिय थे नरेंद्र कुमार
पुलिस को परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र कुमार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता थे और हाल ही में उन्होंने अपने वार्ड से नगर निगम पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि पुलिस को अभी तक हमलावरों और नरेंद्र कुमार की हत्या की वजह के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।

फुटओवर ब्रिज पर मारी बदमाशों ने नरेंद्र को गोली
वहीं, रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, नरेंद्र कुमार गुरुवार को सासाराम-धनबाद इंटरसिटी ट्रेन से गया जंक्शन पर उतरे थे। स्टेशन पर उतरने के बाद नरेंद्र कुमार देल्हा जाने के लिए फुटओवर ब्रिज पर पहुंचे, कि तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। नरेंद्र कुमार देल्हा थाना क्षेत्र में आने वाली गौतम बुद्ध कॉलोनी में ही रहते थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+