OMG ! धूम धाम से निकाली गई बंदर की शव यात्रा, आत्मा की शांति के लिए होगा रामधुनी यज्ञ

बिहार के खगड़िया जिले में इंसान और जानवरों के बीच मोहब्बत का एक अनोखा रिश्ता देखने को मिला है, जो कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। समाजसेवी और वन्यजीव प्रेमियों ने इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश की है। दरअसल...

खगड़िया, 1 अक्टूबर 2022। बिहार के खगड़िया जिले में इंसान और जानवरों के बीच मोहब्बत का एक अनोखा रिश्ता देखने को मिला है, जो कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। समाजसेवी और वन्यजीव प्रेमियों ने इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश की है। दरअसल गुरुवार के दिन बलौर गांव (उत्तर माड़र पंचायत, सदर प्रखंड) में करंट लगने से बंदर मौत हो गई।

धूम धाम से निकाली गई बंदर की शव यात्रा

धूम धाम से निकाली गई बंदर की शव यात्रा

बंदर की मौत के बाद धूम धाम से शव यात्रा निकाली गई और मुंगेर गंगा घाट पर देर शाम हिंदू रीति रिवाज के साथ दाह संस्कार किया गया। बलौर गांव के लोगों को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बंदर के मौत की खबर मिली तो उन्होंने चंदा इकट्ठा किया। इसके बाद ग्रामीणों ने बंदर का इंसान की अंतिम संस्कार फैसला लिया।

बंदर की आत्मा की शांति के लिए होगा रामधुनी यज्ञ

बंदर की आत्मा की शांति के लिए होगा रामधुनी यज्ञ

ग्रामीणों ने मुंगेर गंगा घाट पर बंदर की हिन्दू रीति रिवाज के साथ इंसान की तरह अन्तिम संस्कार किया। इतना ही नहीं पंडित ने बताया कि 3वीं या 6वीं दिन ग्रामीण मुंडन भी करवाएंगे। उस दिन मृत्यु भोज का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं बंदर के आत्मा की शांति के लिए रामधुनी यज्ञ भी किया जायेगा।

बलौर गांव 1 महीने से था बंदर का डेरा

बलौर गांव 1 महीने से था बंदर का डेरा

ग्रामीणों ने की मानें तो बंदर पिछले एक महीने से बलौर गांव में डेरा जमाया हुआ था। बच्चों से लेकर बुज़ुर्ग तक का बंदर मनोरंजन करता था। ग्रामीण बंदर को हुनमान का अवतार मानकर सेवा करते थे। इसके साथ ही खाना-पीना देते थे। बंदर की करंट की चपेट में आने से मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के पास वाले ट्रांसफॉर्मर पर बंदर कूद गया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें: बिहार: 7 साल बाद ज़िंदा हुआ 'मृत' बच्चा, 4 महीने का था तो हुआ मां से जुदा, अब हुई मुलाकात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+