सत्संग में पहुंच कर चिल्लाने लगी युवती, बेटी बनाकर लाया, फिर कर दिया रिश्ते को शर्मसार
बिहार से गुना पहुंचने के बाद से ही बच्ची पर ज़ुल्म ढाया जाने लगा। उससे जबरन गंदा काम करवाया जाता था। किशोरी हमेशा वहां से भागने की कोशिश में थी लेकिन कामयाबी नहीं मिल पा रही थी।
पटना, 20 जुलाई 2022। बिहार में हत्या, किडनैपिंग, लूट और ब्लात्कार की घटना तो घट ही रही हैं। वहीं अब बच्चियों को बहला फुसला कर दूसरे राज्यों में ले जाकर ग़लत काम करवाने जैसा अपराध भी बढ़ने लगा है। ताज़ा मामला बिहार के नरकटीय इलाके है। जहां से कुछ दिन पहले गुना से आए बुज़ुर्ग दंपती किशोरी को अपनी बेटी बनाकर ले गए थे। लेकिन बाद में उस बच्ची से जबरन ग़लत काम करवाने लगे। मिली जानकारी के मुताबिक गुना के बूढ़े बालाजी क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग दंपती ने बिहार से बच्ची को लेकर आए। वहां तो उन्होंने बहुत ही अच्छा व्यक्ति होने का ढ़ोंग रचा और बाद में किशोरी को अनैतिक कार्य में धकेल दिया।

बिहार से गुना पहुंचने के बाद से ही बच्ची पर ज़ुल्म ढाया जाने लगा। उससे जबरन गंदा काम करवाया जाता था। किशोरी हमेशा वहां से भागने की कोशिश में थी लेकिन कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। मंगलवार को युवती किसी तरह से वहां से जान बचाकर भाग गई। इसके बाद वहीं बगल में चल रहे सत्संग में पहुंचने के बाद बचाओ-बचाओ की आवाज़ लगाने लगी। सब लोगों ने बच्ची को परेशान देखा तो वहां पहुंचे। सत्संग में मौजूद महिलाओं ने युवती से पूरी मामले की जानकारी ली और फिर मीडिया वाले भी वहां पहुंच गए।
युवती ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि बुज़ुर्ग दंपती बिहार आए थे और वहां उन्होंने कहा था मेरी बेटी नहीं है। किशोरी को हम अपनी बेटी के जैसे रखेंगे, बहुत लाड प्य़ार से रखेंगे। इस तरह बहला फुसलाकर मुझे यहां (बूढ़े बालाजी, गुना) ले आए। यहां पहुंचने के बाद से बुज़ुर्ग दंपती के दामाद ने मेरे साथ गंदा काम करना शुरू। पुरी रात रात बाध कर रखा जाता था। बहुत ही बुरा सलूक किया जाता था, मुझ पर रहम करने वाला कोई भी नहीं था। यह लोग मुझे बांध कर रखते थे ताकि मैं भाग ना जाऊं। भोला नाम के युवक पर पीड़िता ने ग़लत काम करने का आरोप लगाया। वहीं स्थानीय लोगों का भी कहना है कि युवती जिस दंपती की बात कह रही है, उन लोगों की हरकतें संदिग्ध है।
ये भी पढ़ें: बिहार में दूसरी शादी का नया नियम लागू, पढ़ें सरकार की गाइडलाइंस नहीं तो हो सकता है नुकसान












Click it and Unblock the Notifications