बिहार: युवाओं को अब मिलेगा रोज़गार, बरौनी में लगा पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा पेप्सी का प्लांट
औद्योगिक क्षेत्र के इतिहास में बिहार के लिए यह दिन हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। आज (शुक्रवार) को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय के बरौनी में पेप्सी के बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया।
पटना, 15 अप्रैल 2022। औद्योगिक क्षेत्र के इतिहास में बिहार के लिए यह दिन हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। आज (शुक्रवार) को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय के बरौनी में पेप्सी के बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया। बिहार में आद्यौगिक विकास के लिए यह मील का पत्थर माना जा रहा है। आपको बता दें कि यह पेप्सी का यह बॉटलिंग प्लांट बहुत की कम वक़्त में बरौनी के हवासपुर स्थापित किया गया है।बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन की मौजूदगी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेप्सीको के इस बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ किया।
Recommended Video

बॉटलिंग प्लांट से रोज़गार के अवसर
बेगूसराय के युवाओं के लिए इस बॉटलिंग प्लांट से रोज़गार के अवसर पैदा होंगे। इस प्लांट में कई तरह के कोल्ड ड्रिंक्स का उत्पादन किया जाएगा। जिस में पेप्सी, सेवनअप, मिरिंडा, माउंटेन ड्यू, ट्रॉपिकाना और स्लाईस जैसे कई प्रोडक्ट का नाम शामिल है। वरुन बेवरेजेज लिमिटेड के चेयरमैन रवि कांत जयपुरिया ने जयपुरिया ने कहा कि बरौनी में बना पेप्सी का बॉटलिंग प्लांट पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा प्लांट है। गौर करने वाली बात है कि इसे रिकॉर्ड समय में बनाकर तैयार किया गया है।

रिकॉर्ड समय में बॉटलिंग प्लांट का निर्माण
बरौनी में बने पेप्सी प्लांट को सिर्फ़ 11 महीने में ही स्थापित कर लिया गया। इसमे जमीन आवंटन से लेकर प्लांट के निर्माण का पूरा काम भी शामिल है। उन्होंने उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का आभार जताते हुए कहा कि रिकॉर्ड समय में प्लांट के निर्माण शहानावाज़ हुसैन का बड़ा योगदान है। इसके साथ ही रविकांत जयपुरिया ने कहा कि नए बिहार का निर्माण हुआ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही मुमकिन हो पाया है। नहीं उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा पेप्सी का बॉटलिंग प्लांट बिहार में स्थापित करने के साथ ही वो प्रदेश में और भी ज्यादा निवेश करने का मन बना रहे हैं।

औद्योगिक ईकाई के पहले चरण का काम पूरा
बरौनी के हवासपुर स्थित बियाडा के औद्योगिक ग्रोथ सेंटर में प्लांट के शुभारंभ पर बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि रिकार्ड समय में पेप्सी के बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ किया गया है। बिहार के लिए उद्योग जगत में तेजी से बढ़ोत्तरी के लिए ये एक मिसाल है। वहीं उन्होंने कहा कि कुल 550 करोड़ की औद्योगिक ईकाई का पहले चरण का काम पूरा होने से काफ़ी खुशी महसूस हो रही है। 15 अप्रैल (शुक्रवार) को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों वरुन बेवरेज की तरफ़ से बिहार को एक बड़ी सौगात मिली है।

पिछले महीने ही शुरु कर दिया था उत्पादन
बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पेप्सी के बॉटलिंग प्लांट के लिए अप्रैल 2021 को बरौनी मंक जमीन दी गई थी। प्लांट ने उत्पादन पिछले महीने ही शुरु कर दिया था। उन्होंने कहा कि औद्योगिक कविकास के नाम पर बिहार में क्षेत्र में न सिर्फ बड़े-बड़े निवेश किए जा रहे हैं। बल्कि रिकॉर्ड समय में औद्योगिक ईकाईयां का उद्घाटन भी किया जा रहा है। बिहार उद्योग क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बड़ी कामयाबी हासिल करेगा।

पटना में उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन से मुलाक़ात
आपको बता दें कि शुक्रवार को वरुन बेवरेजेज लिमिटेड के चेयरमैन रवि कांत जयपुरिया ने बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन से मुलाकात की। यह मुलाक़ात बरौनी के पेप्सी बॉटलिंग प्लांट के शुभारंभ से पहले पटना में हुई थी। इस दौरान उन्होंने इस प्लांट के लिए जमीन आवंटन से लेकर निर्माण कार्य पूरा होने तक हर तरह के सहयोग के लिए मंत्री शाहनवाज हुसैन का आभार भी जताया है। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि बरौनी में प्लांट लगने से बेरोज़गार युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे।
ये भी पढ़ें: बिहार से भी गुज़रेगी वाराणसी से हावड़ा जाने वाली बुलेट ट्रेन, सर्वे का पूरा हुआ काम
-
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
Nitish Kumar Resignation: 20 साल बाद ‘नीतीश युग’ का अंत! इस्तीफा देकर बदली सियासत, CM से राज्यसभा तक पूरा सफर -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, कल होगा शपथ ग्रहण -
Bihar New CM: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट की ताजपोशी! पूरा 'गेमप्लान' लीक, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल -
Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला -
बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला: CM से गृह मंत्रालय तक BJP, JDU को डिप्टी CM, 15-15 मंत्री, भाजपा अब 'बड़ा भाई' -
Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार को इन 5 योजनाओं ने बनाया देश का 'सुशासन बाबू', केंद्र ने भी किया लागू -
Samrat Choudhary: नीतीश या सम्राट, पढ़ाई-लिखाई के मामले में कौन है किस पर भारी? किस डिग्री पर मचा था बवाल? -
Who is Bijendra Prasad Yadav: कौन हैं बिजेंद्र प्रसाद यादव? जो बन सकते हैं बिहार के नए डिप्टी सीएम -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications