शिवानंद पर भड़के तेजप्रताप, कहा- RJD से मुझे निकालने की हिम्मत किसी में नहीं
पटना, अक्टूबर 11: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप पार्टी से नाराज चल रहे हैं। खुद की पार्टी से साइडलाइन किए गए तेजप्रताप ने आज जनशक्ति यात्रा निकाली। वह नंगे पांव जेपी गोलंबर से चलकर अगमकुआं इलाके में स्थित जयप्रकाश नारायण के आवास पर पहुंचे और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान तेज प्रताप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, उनका छोटे भाई तेजस्वी से किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है।

आज तक की खबर के मुताबिक, मेरा किसी से कोई विवाद नहीं है। मेरा विवाद नीतीश कुमार और आरएसएस के साथ है। परिवार अलग जगह है और राजनीतिक लड़ाई अपनी अलग जगह। वहीं, पिछले दिनों तेजप्रताप आरजेडी उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी पर भी जमकर बरसे। तेज प्रताप ने कहा कि वह जयप्रकाश नारायण के अनुयायी और कृष्ण भक्त हैं और उन्हें पार्टी से निकालने की हिम्मत किसी में नहीं है। दरअसल शिवानंद ने दावा किया था कि तेजप्रताप आरजेडी का हिस्सा नहीं है और उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।
Recommended Video
वहीं सोमवार को जनशक्ति यात्रा के दौरान जब तेज प्रताप यादव का काफिला राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के आवास 10, सर्कुलर रोड के सामने से गुजरा तो लग रहा था कि शायद वह अपनी मां का आशीर्वाद देने के लिए घर के अंदर जाएंगे मगर उनका काफिला बिना वहां रुके गुजर गया। इस पर उन्होंने कहा कि हमको लेट हो रहा था और बहुत लोग इंतजार कर रहे थे। घर में सब ठीक है।
वहीं दूसरी ओरे वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेजप्रताप को जनशक्ति यात्रा के लिये शुभकामना दी। कहा है कि यात्राएं होते रहनी चाहिये, इसके लिए सभी को बधाई। इसके पहले तेज प्रताप यादव ने पार्टी में स्टार प्रचारकों की लिस्ट को लेकर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती को भी पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications