बिहार: नीतीश-मोदी सरकार के कैबिनेट में इनको मिल सकती है जगह!

विश्वसनीय सूत्रों की अगर मानें तो मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद चली मंथन में ऐसा कहा जा रहा है कि जेडीयू कोटे से 17 तो भाजपा से 14 नेताओं को नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाया जाएगा।

पटना। बिहार में जैसे ही महागठबंधन टूटा और एनडीए के साथ फिर से सरकार बना ली गई। सरकार बनने और मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद नीतीश और मोदी की सरकार में मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर चर्चा होना शुरू हो गया। इस चर्चा में कई ऐसे नए चेहरे के सामने आ रहे हैं जिन्हें पहली बार मंत्री पद मिलेगा। विश्वसनीय सूत्रों की अगर मानें तो मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद चली मंथन में ऐसा कहा जा रहा है कि जेडीयू कोटे से 17 तो भाजपा से 14 नेताओं को नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाया जाएगा।

नीतीश-मोदी कैबिनेट में कौन-कौन?

नीतीश-मोदी कैबिनेट में कौन-कौन?

नीतीश कैबिनेट के मंत्रीमंडल में मंत्रियों के नामों का फैसला विश्वास मत हासिल करने के बाद किया जाएगा और इस मंत्रिमंडल में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व भी दिखेगा। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जदयू को 17 तो NDA गठबंधन के 14 नेताओं को मंत्री पद दिए जाएंगे। वहीं कुछ पद खाली भी रखे जाएंगे। जिसे बाद में भरा जाएगा तो दूसरी तरफ ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि राजद और कांग्रेस कोटे से जो मंत्री थे उनकी जगह BJP को दी जाएगी। हालांकि बीजेपी के मंत्रियों की सूची जारी करने से पहले एक बार केंद्रीय नेतृत्व की टीम से चर्चा करने दिल्ली भी जाएंगे। वहीं ऐसा ही कहा जा रहा है कि जदयू की केंद्र सरकार में भी हिस्सेदारी हो सकती है। केंद्र सरकार में जदयू कोटे से मंत्री बनने वाले दो सांसद के नामों की चर्चा काफी जोर-शोर में चल रही है जिनमें से शरद यादव और संतोष कुशवाहा का नाम सबसे आगे है।

Recommended Video

    Nitish Kumar reacts on Tejashwi Yadav after floor test
    किन-किन नामों पर दोनों होंगे राजी!

    किन-किन नामों पर दोनों होंगे राजी!

    भाजपा से नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनने वाले नामों में से नंदकिशोर यादव, डॉक्टर प्रेम कुमार और मंगल पांडे का नाम पूरे कांफिडेंस के साथ लिया जा रहा है। तो दूसरी तरफ भूमिहार जाति से रजनीश कुमार या अनिल सिंह में से किसी एक को नीतीश कैबिनेट में जगह मिल सकती है! वहीं राजपूत जाति से ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को भी नीतीश कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। तो कायस्थ कोटे से अरुण सिन्हा, दलित कोटे में रामप्रीत पासवान और महादलित में जीतन राम मांझी का नाम सामने आ रहा है।

    जेडीयू करेगी किसका भला!

    जेडीयू करेगी किसका भला!

    जदयू से मंत्री पद के दावेदारों में विजेंद्र प्रसाद यादव, ललन सिंह, लेसी सिंह, जय कुमार सिंह, श्रवण कुमार का नाम बिल्कुल तय माना जा रहा है। वहीं पीके शाही को फिर से नीतीश कैबिनेट में जगह मिल सकती है। तों दूसरी तरफ कायस्थ कोटे से डॉ. रणवीर नंदन और मुसलमान में खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद के नाम की चर्चा है। वहीं नरेंद्र नारायण यादव को इस बार नीतीश के कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+