Nitish Kumar Viral: फिर पैर छूने के लिए झुके नीतीश, BJP सांसद ने गले लगा लिया, देखें VIDEO
Nitish Kumar Viral: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों सोशल मीडिया पर वारयल हैं। हर दिन उनसे जुड़ा कोई-कोई वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता ही रहता है। इसी कड़ी में एक बार फिर उनका पैर छूने के लिए झुकने का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रविशंकर प्रसाद के आवास पर होली मिलन समारोह का था आयोजन
दरअसल, नीतीश कुमार शनिवार को पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। नीतीश कुमार अपने अंदाज में सबसे भेंट मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान वे पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के पैर को छुने की कोशिश करने लगे। अब इसका वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।
रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार को पैर छूने से रोका
रविशंकर प्रसाद के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी से मुलाकात कर होली की बधाई दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रविशंकर प्रसाद को गले लग कर बधाई दी। उसी दौरान वे रविशंकर प्रसाद के पैर छूने के लिए झुके, लेकिन रविशंकर प्रसाद ने उन्हें रोक लिया औक गले लगा लिया। नीतीश कुमार को देख वहां मौजूद लोग चौंक उठे।
ये भी पढ़ें Nitish Kumar: महिला शिक्षकों से कहा,' हंसो..', शिक्षा मंत्री को लगा दी फटकार, नीतीश कुमार का Video वायरल
पीएम मोदी के पैर छूने के लिए झुके थे नीतीश
बता दें कि इससे पहले भी नीतीश कुमार का इस तरह का वीडिया सामने आ चुका है। जब वे एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पैर छूने के लिए झुके थे। वहीं पिछले साल नीतीश कुमार किसी कार्य को कंप्लीट कराने के लिए अधिकारियों के पैर छूने के लिए उठे थे।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: तारीख तय! नीतीश के बेटे निशांत की इस दिन JDU में होगी एंट्री












Click it and Unblock the Notifications