Nitish Kumar: महिला शिक्षकों से कहा,' हंसो..', शिक्षा मंत्री को लगा दी फटकार, नीतीश कुमार का Video वायरल
Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है जिसकी चर्चा अब चारों ओर हो रही है। उन्होंने पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से अपने ही अंदाज में ऐसी बात कह दी।जिसका वीडियो एक बार फिर से वायरल हो गया है।
नीतीश कुमार ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को हंसने के लिए कहा वहीं शिक्षा मंत्री को फटकार लगा दी।

नीतीश कुमार ने क्या कहा ?
नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में कहा कि, 'काहे शांत बैठी हुई है महिला सब, उठो और हंसो, हंसना मुस्कुराना न चाहिए... आज कितना बड़ा मौका मिल रहा है और सब गंभीर दिखाई दे रही है।'
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार आज पटना में सक्षमता परीक्षा-2 के उत्तीर्ण 59 हजार 28 विशिष्ट शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण कर रहे थे। इसी दौरान वहां बड़ी संख्या में महिला शिक्षक मौजूद थी। जब नीतीश कुमार कार्यक्रम में पहुंचे तो वहां पर सभी लोग शांति से बैठे हुए थे। फिर नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए महिला शिक्षकों से कहा कि, 'काहे शांत बैठी हुई है महिला सब, उठो और हंसो, हंसना मुस्कुराना न चाहिए... आज कितना बड़ा मौका मिल रहा है और सब गंभीर दिखाई दे रही है।'
अब सीएम नीतीश का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें Holi Special trains 2025: सूरत से बिहार और यूपी के लिए चलेगी कई ट्रेनें, जानिए टाइमिंग और पूरी लिस्ट
मंच पर ही शिक्षा मंत्री को डपटा
वहीं सीएम नीतीश ने मंच से ही शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को फटकार लगा दी। सीएम नीतीश ने डपटते हुए मंत्री से कहा, 'अरे खड़ा होइए...' और फिर मंत्री जी खड़े हो गए। इसके बाद हॉल में बैठे लोग हंसने लगे। सोशल मीडिया पर लोगों को नीतीश कुमार का ये अंदाज बहुत ही पसंद आ रहा है। लोगों का कहना है कि नीतीश कुमार एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications