बिहार में उठापटक के बाद दिल्ली की राह पर नीतीश कुमार, आज राहुल से करेंगे मुलाकात

पटना, 05 सितंबर। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब दिल्ली की यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। जिस तरह से बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार ने बड़ी उठापटक की और भाजपा का साथ छोड़ राजद का हाथ थामा उसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति को लेकर सक्रिय हो सकते हैं। इसी दिशा में नीतीश कुमार ने अपना दिल्ली का सफर शुरू कर दिया है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

nitish kumar

दिल्ली रवाना होने से पहले आज नीतीश कुमार ने राजद चीफ लालू प्रसाद यादव से उनके घर पर मुलाकात की। इस दौरान लालू प्रसाद यादव के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी भी मौजूद थीं। दिल्ली रवाना होने से पहले नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने लालू यादव से बात की है। मैं दिल्ली के दौरे पर जाउंगा, जहां मैं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से मुलाकात करूंगा। इसके साथ ही राहुल गांधी से भी शाम को मुलाकात करूंगा।

बता दें कि इससे पहले जदयू की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषदक की बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने कहा था कि 2017 में महागठबंधन छोड़कर एनडीए में जाना उनकी मूर्खता थी। यही नहीं इसके साथ ही नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि वह अब भाजपा के किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करेंगे। नीतीश ने कहा कि भाजपा नेता उनकी बात को नहीं सुनते हैं और ना ही बात करते थे। नीतीश ने कहा कि हम जब एनडीए के साथ थे तो भाजपा हमे हाशिए पर लाने के सारे प्रयास कर रही थी।

गौर करने वाली बात है कि शनिवार को नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों को भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि हमे लोगों की सेवा के लिए आपसी मतभेदों को दूर करने की जरूरत है। हमे विकल्प तलाशने की जरूरत है। सूत्रों की मानें तो बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने मुख्य रूप से विपक्षी दलों को एकजुट करने पर जोर दिया। बैठक में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि नीतीश कुमार इस काम की कमान संभालेंगे।

Recommended Video

    Bihar: CM Nitish पर बीजेपी का हमला, क्या Lalu की तरह होगा हाल| वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+