नीतीश का दो टूक, शराबबंदी लागू नहीं कर सकते तो नौकरी छोड़ें पुलिसकर्मी
बिहार में शराबबंदी को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तेवर तल्ख बने हुए हैं।
नीतीश कुमार ने राज्य के पुलिस अधिकारियों को कड़े शब्दों में कहा है कि अगर अपने इलाके में शराबबंदी लागू नहीं कर सकते हैं तो अपना पद छोड़ दें।

नीतीश कुमार की पुलिस अधिकारियों को चेतावनी
पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने प्रदेश के अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर वह शराबबंदी लागू करने में असफल रहेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नीतीश कुमार ने आगे कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है...केवल राष्ट्रपति को छोड़कर चाहे अधिकारी हों या फिर राजनेता कोई भी बख्श नहीं जाएगा।
11 थाना इंचार्जों को किया जा चुका है निलंबित
बता दें कि नीतीश कुमार का ये बयान उस कार्रवाई के बाद आया है जिसमें प्रदेश के 11 थानों के थानाध्यक्षों को उनके पद से हटा दिया गया था। उन पर ये कार्रवाई शराबबंदी लागू नहीं करने की वजह से की गई थी।
हालांकि उन थानाध्यक्षों के समर्थन में बिहार पुलिस एसोसिएशन आ गया है। एसोसिएशन ने निलंबित थानाध्यक्षों को फिर से बहाली के लिए पत्र लिखा है।
साथ ही निलंबन वापस नहीं होने पर आंदोलन की भी धमकी दी थी। दूसरी ओर नीतीश कुमार की सख्ती के बीच करीब 200 पुलिसकर्मी चार्ज लेने से बचते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications