Nitish Kumar ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, कब देंगे CM पद से इस्तीफा? बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला तय!
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आता दिख रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 05 मार्च 2026 को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। होली के ठीक अगले दिन हुए इस नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उनके साथ मौजूद रहे।
नामांकन दाखिल करने के बाद दोनों नेता गेस्ट हाउस पहुंचे। इस कदम के साथ ही करीब 37 साल बाद नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति की ओर लौटते नजर आ रहे हैं।

नीतीश बोले- बिहार की नई सरकार को पूरा सहयोग (Nitish Kumar Announcement)
राज्यसभा के लिए नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी क्रम में उन्होंने इस बार राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा जताई है।
नीतीश कुमार ने अपने संदेश में यह भी साफ किया कि बिहार में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा सहयोग रहेगा। उनके इस बयान ने साफ संकेत दे दिए कि आने वाले दिनों में बिहार की सत्ता संरचना में बदलाव हो सकता है।
कब छोडेंगे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद? (Nitish Kumar CM Resignation)
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि राज्यसभा जाने के फैसले के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे क्योंकि एक साथ दो संवैधानिक पदों पर नहीं रहा जा सकता। अगर ऐसा होता है तो बिहार में नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा।
सूत्रों की मानें तो यह पूरा घटनाक्रम बहुत तेजी से आगे बढ़ सकता है। माना जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की प्रक्रिया पूरी हो सकती है।
सूत्रों के मुताबिक नामांकन से लेकर नई सरकार के गठन तक की प्रक्रिया 13 मार्च 2026 तक पूरी हो सकती है। इसके बाद नीतीश कुमार की भूमिका एक सांसद के रूप में तय हो जाएगी। राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होना है। ऐसे में उससे पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना जताई जा रही है।
चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा की थी। इन सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा। इनमें से 12 सीटें फिलहाल एनडीए के पास हैं, जबकि 25 सीटों पर विपक्ष का कब्जा है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल तथा बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव होना है। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती भी कर दी जाएगी।
बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला (New Government Formula)
वनइंडिया हिंदी के सूत्रों के मुताबिक जेडीयू और भाजपा के बीच बिहार में नई सरकार को लेकर एक फॉर्मूला तय हो गया है। इस प्रस्तावित व्यवस्था में मुख्यमंत्री भाजपा से हो सकता है, जबकि जेडीयू को दो डिप्टी मुख्यमंत्री के पद मिलने की संभावना बताई जा रही है।
अगर यह फॉर्मूला लागू होता है तो बिहार की राजनीति में एक नया समीकरण देखने को मिलेगा। इस बदलाव के साथ ही सत्ता संतुलन में भी बड़ा परिवर्तन आ सकता है।
तेजस्वी का आरोप- 'महाराष्ट्र मॉडल लागू' (Opposition Reaction)
नीतीश कुमार के इस फैसले पर विपक्ष की ओर से तीखी प्रतिक्रिया भी सामने आई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में भाजपा ने महाराष्ट्र मॉडल लागू किया है।
तेजस्वी यादव का कहना है कि भाजपा ने इतना दबाव बनाया कि आखिरकार नीतीश कुमार को इस्तीफा देने की स्थिति में पहुंचना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का इतिहास रहा है कि वह अपनी सहयोगी पार्टियों को धीरे-धीरे कमजोर कर देती है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications