'मेरी कोई इच्छा नहीं है': पीएम उम्मीदवारी पर बोले नीतीश, क्या राजनीति से संन्यास की है तैयारी ?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी उनको लेकर यही दावा किया है।

nitish-kumar-on-pm-candidature-from-grand-alliance-i-have-no-desire

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन की ओर से 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम उम्मीदवारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। जेडीयू नेता ने कहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। नीतीश ने कहा कि वह अपनी पार्टी के लोगों से कहते रहते हैं कि उनके लिए नारा न लगाएं, क्योंकि 2024 में उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। गौरतलब है कि नीतीश ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले ही राज्य के डिप्टी सीएम और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव को नेता घोषित कर रखा है।

मेरी प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है- नीतीश कुमार
बिहार में समाधान यात्रा के दौरान नीतीश से पूछा गया कि क्या वे 2024 में प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, क्योंकि महागठबंधन के नेताओं की ओर से इसके लिए नारे लगाए जाते हैं। इसपर मुख्यमंत्री बोले, 'मैं कहता रहता हूं कि ऐसा न करें। मेरी कोई इच्छा नहीं है।' इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कुमार के प्रधानमंत्री बनने की इच्छा को खारिज करते हुए कहा था कि आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए वो (नीतीश) विपक्ष को एकजुट करने पर फोकस कर रहे हैं।

उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं-तेजस्वी
तेजस्वी ने कहा, 'वह (नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री हैं और हम उनके मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं। अभी उनका एक ही एजेंडा है कि पूरे विपक्ष को एकसाथ लाना। उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है।' नीतीश कुमार पिछले 5 जनवरी से राज्यव्यापी 'समाधान यात्रा' कर रहे हैं। सीएम नीतीश की समाधान यात्रा राज्य के विभिन्न जिलों से होकर गुजर रहा है और जनता से उनके काम को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है।

समाधान यात्रा कर रहे हैं नीतीश
28 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के तहत भोजपुर जिले के कई प्रखंडों का दौरा किया था। तभी संदेश ब्लॉक के तीर्थकौल गांव में भीड़ में से एक किसान ने उठकर उनसे सिंचाई के लिए नहर की पानी व्यवस्था की मांग कर दी थी। इस यात्रा का मकसद सरकारी योजनाओं के लागू किए जाने की समीक्षा करना और अधिकारियों के साथ बैठकें करना भी है।

नीतीश कुमार ने यह यात्रा पश्चिम चंपारण जिले के मुख्यालय बेतिया से की थी। राज्य के कैबिनेट सचिवालय की ओर से इसका पूरा शेड्यूल भी जारी किया गया है।

क्या राजनीति से संन्यास की है तैयारी ?
गौरतलब है कि सीएम नीतीश ने पहले ही प्रदेश में तेजस्वी को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाए जाने का ऐलान कर रखा है। नीतीश ने पिछले साल कहा था, 'तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाना है..... बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेजस्वी यादव ही नेता होंगे....' इसकी वजह से उनकी अपनी ही पार्टी जेडीयू में खलबली मची हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा तो इस फैसले की सार्वजनिक आलोचना भी कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि नीतीश के फैसले को लेकर पार्टी के अंदर अन्य नेताओं में भी बेचैनी है। यानि अब खुद नीतीश के मुताबिक वे पीएम उम्मीदवार और अगले बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम उम्मीदवार दोनों की रेस से बाहर हो चुके हैं।

Recommended Video

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+