Rohini Acharya: 'जो खून नहीं दे सकते वो किडनी देंगे', रोहिणी ने फिर फोड़ा Twitter बम, तेजस्वी पर जमकर बरसीं
Rohini Acharya: लालू यादव को किडनी दान देकर जीवनदान देने वाली रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर से उन लोगों की क्लास लगाई है, जिन लोगों ने उनके किडनी देने पर उंगली उठाई है। रोहिणी ने उन पत्रकारों को भी खुली बहस के लिए आमंत्रित किया है, जो उनकी बातों पर टिप्पणी कर रहे हैं। रोहिणी ने भाई तेजस्वी यादव पर जमकर गुस्सा निकाला है और सवाल किया है कि उन्होंने क्यों नहीं किडनी दी?

रोहिणी ने एक्स पर लिखा कि 'जो लोग लालू जी के नाम कुछ करना चाहते हैं , तो ऐसे लोगों को झूठी हमदर्दी जताना छोड़ कर हॉस्पिटल्स में अपनी अंतिम सांसें गिन रहे उन लाखों - करोड़ों गरीब लोगों, जिन्हें किडनी की जरूरत है , को अपनी किडनी देने के लिए आगे आना चाहिए और लालू जी के नाम पर अपनी किडनी दान करनी चाहिए।'
'बेटी की किडनी को गंदा बताते हैं, शर्म करो' (Rohini Acharya)
'पिता को किडनी देने वाली शादी - शुदा बेटी को गलत बताने वाले हिम्मत जुटा कर उस बेटी से खुले मंच पर खुली बहस करें, जरूरतमंदों को किडनी देने के महादान की शुरुआत पहले वो करें जो बेटी की किडनी को गंदा बताते हैं , फिर हरियाणवी महापुरुष करे , चाटुकार पत्रकार करें और हरियाणवी के भक्त ट्रोलर्स करें जो मुझे गाली देते नहीं थकते .. एक बोतल खून देने के नाम पर जिनका खून सूख जाता है , वो किडनी देने पर उपदेश देते हैं ?'
मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी: Rohini Acharya
आपको बता दें कि इससे पहले रोहिणी ने लिखा था कि ' कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूं और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी - बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा - भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं , अपने भाई , उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे।'
'मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा' (Rohini Acharya)
'सभी बहन - बेटियां अपना घर - परिवार देखें, अपने माता - पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे , अपना काम, अपना ससुराल देखें , सिर्फ अपने बारे में सोचें .. मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा , किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली .. अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया .. आप सब मेरे जैसी गलती , कभी , ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो 🙏।'

तेजस्वी यादव, संजय यादव और रमीज नेमत पर उठे सवाल
आपको बता दें कि रोहिणी ने तेजस्वी यादव, संजय यादव और रमीज नेमत पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि इन लोगों ने इनसे गलत ढंग से बात की , सवाल पूछने पर चप्पल उठाया और कहा कि जाओ तुम अपने घर अब शादी हो गई तुम्हारी। ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसे माता-पिता मिले, मैंने सिर्फ अपने भाई को अपनी लाइफ से निकाला है।'

'ये हमारा पारिवारिक मामला है, हम सुलझा लेंगे'
गौरतलब है कि रोहिणी के आरोपों पर एक दिन पहले लालू ने कहा कि 'ये हमारा पारिवारिक मामला है, हम सुलझा लेंगे' लेकिन अभी तक तेजस्वी ने इस पूरे प्रकरण पर चु्प्पी नहीं तोड़ी है। यहां तक कि संजय यादव और रमीज खान ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। रोहिणी के घर छोड़ने के बाद लालू की तीन बेटियों- रागिनी, चंदा और राजलक्ष्मी ने भी पटना छोड़ दिया और दिल्ली आ गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications