Rohini Acharya Row: 'मनमानी शादी करने वाला तेजस्वी अंहकारी, लालू बीमार', मामा ने खोली भांजे की पोल
Rohini Acharya Row: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद बुरी तरह से हारी, तेजस्वी यादव का कोई जादू जनता पर नहीं चला, जिसके बाद पार्टी में तो खलबली मची ही है तो वहीं दूसरी ओर लालू के परिवार में भी कलह चल रही है। 15 नवंबर को उनकी लाडली बेटी रोहिणाी आचार्य ने जिस तरह से सोशल मीडिया पर परिवार और राजनीति छोड़ने और भाई तेजस्वी को लेकर बातें कहीं, उसने सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों में खलबली पैदा कर दी है।
अपने पिता को किडनी देकर जीवन दान देने वाली रोहिणी ने मीडिया के सामने फूट-फूटकर कहा कि 'ना तो अब उनका कोई परिवार है और ना ही कोई भाई, वो राजनीति नहीं करेंगी, मेरे भाई ने मेरा मायका छुड़वाया, सवाल पूछने पर मुझ पर चप्पल फेंकी गई, भगवान ना करें कि आपलोगों के घर रोहिणी जैसी बेटी पैदा हो।'

रोहिणी के इस अपमान पर चारों ओर से प्रतिक्रिया आ रही है, लोग लालू-तेजस्वी से जवाब मांग रहे हैं तो वहीं अब इस विवाद पर रोहिणी के मामा साधु यादव ने प्रतिक्रिया दी है।
'हम तो परिवार से 10-15 साल से बाहर हैं' (Rohini Acharya Row)
'बिहार तक' से बात करते हुए साधु यादव ने कहा कि 'हम तो परिवार से 10-15 सालों से बाहर हैं, हमें पता है कि वहां पर बाहरी लोगों ने कब्जा कर लिया है और इसी कारण परिवार टूट रहा है लेकिन ये बात उन लोगों को समझ नहीं आ रही है, घर की बातें सड़क पर आ गई हैं।'

बाहरी लोग केवल पार्टी खत्म करना चाहते हैं- साधु यादव
'हमें भी काफी बुरा-भला कहा गया था, राबड़ी बहन ने काफी बातें सुनाई थीं लेकिन हमने कभी भी उनका अपमान नहीं किया, मर्यादा नहीं तोड़ी, बाहरी लोग केवल पार्टी खत्म करना चाहते हैं और इसी कारण वो परिवार में फूट डाल रहे है, मुझे लगता है कि लालू यादव को पुत्र मोह छोड़कर पार्टी और परिवार की कमान अपने हाथों में लेनी चाहिए और तेजस्वी को रोकना चाहिए, अगर उसे लेकर पार्टी में मतभेद है तो उसे नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाना चाहिए।'
'तेजस्वी बहुत अंहकारी है, माथा खराब है उसका' (Rohini Acharya Row)
उन्होंने आगे कहा कि 'रोहिणी ने जिनका नाम लिया है उनके खिलाफ एक्शन होना चाहिए, अरे वो घर की बेटी है, बड़ी और समझदार है, उसके साथ गलत करने वालों को कैसे छोड़ा जा सकता है। तेजस्वी बहुत अंहकारी है, बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, अपनों को छोड़कर बाहर वालों पर भरोसा कर रहा है, अरे ये लोग उसे भी नहीं छोड़ेंगे लेकिन ये बात उसे समझ में नहीं आ रही है।'

'मनमानी शादी किया है, ये आपकी बिल्कुल भी नहीं सुनेगा'
उन्होंने आगे कहा कि 'लालू जी बीमार और बूढ़े हो गए हैं लेकिन इतनी लाचारी क्यों हैं? अरे पार्टी में 25 विधायक जीतकर आए हैं, उनमे से कई सीनियर लीडर हैं, काबिल हैं उन्हें बनाइए नेता प्रतिपक्ष। आपका लड़का बहक गया है, विश्नास के लायक नहीं है, मनमानी शादी किया है, ये आपकी बिल्कुल भी नहीं सुनेगा, हमने आपको इसकी शादी के वक्त ही कहा था कि आपकी मर्जी के खिलााफ ब्याह हुआ है, देखिएगा अब घर में विनाश होगा, देखिए हो रहा है कि नहीं , अरे बाहरी लोगों को जूता मारो।'

उन्होंने कहा कि 'मुसीबत की इस घड़ी में हम हमेशा उनके साथ खड़े हैं, अब चूंकि वहां पर गलत लोग प्रवेश कर गए इसलिए हम वहां नहीं जाते हैं क्योंकि हम अपनी मर्यादा नहीं खोना चाहते हैं लेकिन हम मन से चाहते हैं कि परिवार का झगड़ा खत्म हो और बेटी के साथ सही हो।'












Click it and Unblock the Notifications