CM नीतीश कुमार ने गंगाजल आपूर्ति योजना का शुभारंभ किया, जानिए ड्रीम प्रोजेक्ट का मकसद

गंगाजल आपूर्ति योजना का शुभारंभ रविवार को हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगाजल आपूर्ति योजना के उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। Nitish Kumar Ganga Jal Supply Scheme Inauguration Motnaje Giriyak

गंगाजल आपूर्ति योजना का शुभारंभ रविवार को हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगाजल आपूर्ति योजना के उद्घाटन खुद सीएम नीतीश ने किया। सीएम ने मोतनाजे में जल शोधन संयंत्र एवं क्लियर वाटर पंप हाउस का स्विच दबाकर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा आरती भी की।

nitishkumar

मुख्यमंत्री शनिवार देर शाम हेलीकॉप्टर से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद के साथ राजगीर पहुंचे थे। सीएम आला अधिकारियों के साथ राजगीर के गिरियक में बने गंगाजी राजगृह जलाशय पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम से औपचारिक शुभारंभ किया।

परियोजना के पूरा होने में लगे करीब सात साल का लंबा समय लगने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, हमने 2015 में योजना की घोषणा की। राजगीर, गया और बोध गया से लेकर नवादा तक गंगा के बाढ़ के पानी को शुद्ध करके घर घर पहुंचाने का काम सोचा गया।

मशीनरी की मदद से लोगों तक गंगा का पानी पहुंचाया जा रहा है। राजगीर, गया और बोधगया के बाद नवादा तक घरों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने पर काम किया जा रहा है। सरकार ने कहा, अभी शुरू की गई योजना की सफलता के बाद वैसे दूसरे जिलों में भी बाढ़ के पानी को घरों तक पेयजल आपूर्ति के रूप में पहुंचाने का काम कराया जाएगा।

nitishkumar

योजना की सफलता से दक्षिण बिहार के बड़े इलाके में शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जा रहा है। ऐसे इलाकों में भी जहां भूगर्भ जलस्तर काफी कम है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने भी गंगा जलापूर्ति योजना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लोगों को शुद्ध पेयजल देने की शुरुआत ऐतिहासिक जगह से हुई है।

पर्याप्त संरचना की कमी के कारण बाढ़ग्रस्त एवं शुद्ध जल का भंडारण नहीं होता। ग्राउंड वाटर रीचार्ज का तरीका नीचे नहीं के बराबर अपनाया गया है। ऐसे सुदूर इलाकों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो, इसके लिए गंगा जल को 100 किलोमीटर दूर पटना से राजगीर और गया, बोधगया तक पहुंचाने का काम जलापूर्ति योजना के तहत ही होगा। उन्होंने कहा, पहली बार धरती पर गंगा का अवतरण भागीरथ के प्रयास से हुआ। अब 27 नवंबर को बिहार के नालंदा की धरती पर एक नया इतिहास रचा गया है...

मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जल संसाधन मंत्री संजय झा, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के साथ कई मंत्री सांसद विधायक और अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+