सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर नीतीश सरकार ने सैनिकों के लिए बड़ा फैसला, सम्मान राशि में की वृद्धि

Bihar News: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, नीतीश सरकार ने परमवीर चक्र की राशि में 10 गुना तक की वृद्धि की है। इतना ही नहीं, सीएम नीतीश कुमार ने सशस्त्र सेना की सैन्य सेवा से विमुक्त दिव्यांग सैनिकों हेतु अनुग्रह अनुदान की राशि में वृद्धि की है।

बिहार सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, सैनिकों की अनुग्रह अनुदान की राशि को 11 लाख से बढ़ाकर 21 लाख, सशस्त्र सेना के सैन्य सेवा से विमुक्त दिव्यांग सैनिकों हेतु अनुग्रह अनुदान राशि 50 हजार से बढ़ाकर 2 लाख कर दी है। इतना ही नहीं, परमीवर चक्र की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दी गई है।

bihar cm Nitish Kumar

बिहार सरकार के मुताबिक, अशोक चक्र की राशि 8 लाख से बढ़ाकर 75 लाख, महावीर चक्र की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 50 लाख, कीर्ति चक्र की राशि 4 लाख से बढ़ाकर 10 लाख, वीर चक्र की 2 लाख से बढ़ाकर 9 लाख और शौर्य चक्र की 1.5 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपए कर दी है।

सीएम नीतीश कुमार ने प्रकट किया सम्मान
सीएम नीतीश कुमार ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा,'सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सभी सैनिकों एवं उनके परिवारजनों के प्रति सम्मान प्रकट करता हूं। बिहार सरकार द्वारा बिहार निवासी सैनिकों/ पूर्व सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अनुग्रह अनुदान की राशि में वृद्धि की गई है।'

सीएम ने आगे लिखा कि सशस्त्र सेना की सैन्य सेवा से विमुक्त दिव्यांग सैनिकों हेतु अनुग्रह अनुदान की राशि को बढ़ा दिया गया है। साथ ही बिहार निवासी शौर्य पुरस्कार विजेताओं को दी जाने वाली सम्मान राशि में भी वृद्धि की गई है। सभी बिहारवासियों से अनुरोध है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिकों के परिवारों एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ अधिक से अधिक अंशदान करें।

ब्रिगेडियर मृगेन्द्र कुमार ने सीएम के लगाया फ्लैग
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याणा निदेशक ब्रिगेडियर मृगेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 01 अणे मार्ग में मुलाकात की और उन्हें सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया। सीएम ने इस अवसर पर बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान किया और देश के बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया।

सीएम नीतीश ने कहा कि उनकी कुर्बानियों अमर है। वे अपने जान के मूल्य पर राष्ट्र पर आये बाह्य एवं आंतरिक संकटों का मुकाबला बहादुरी के साथ करते हैं। इन बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए उन्होंने राज्यवासियों से बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान किए जाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि आपका यह अंशदान बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+