विजेता घोषित होने के बाद अचानक ट्विस्ट और छीन गई मेयर की कुर्सी, जानिए कहां से किसने मारी बाज़ी

बिहार निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होने के साथ ही प्रदेश के कई ज़िलों से चुनावी नतीजों को लेकर कई रोचक खबरे देखने को मिल रही है। एक जगह तो विजेता घोषित होने के बाद उसे उप विजेता बना दिया गया।

Nikay Chunav: बिहार में निकाय चुनाव के लिए हुए दूसरे चरण के नतीजे लगभग घोषित हो चुके हैं। प्रेदेश के विभिन्न ज़िलों से मतगणना से संबंधित रोचक खबरें देखने को मिल रही है। आइए आपको बताते हैं राज्य के किस ज़िले से कौन मेयर और डिप्टी मेयर बने। छपरा नगर निगम की कुर्सी पर राखी गुप्ता ने कब्जा जमाया है। वहीं मुजफ्फरपुर नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का दबदबा दिखा है। महापौर पद पर निर्मला देवी ने जीत दर्ज की, वही डॉ. मोनालिसा ने उपमहापौर के पद झंडा बुलंद किया है।

बेगूसराय मेयर पद की कुर्सी पर पिंकी देवी का कब्जा

बेगूसराय मेयर पद की कुर्सी पर पिंकी देवी का कब्जा

बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र से पिंकी देवी ने 18 हज़ार 900 वोट हासिल कर मेयर पद की कुर्सी अपने नाम कर ली है। वहीं दूसरे नंबर पर रही अंजु कुमारी को 14हज़ार 666 वोट मिले। मोतिहारी नगर निगम से मेयर पद पर प्रीति कुमारी ने कब्ज़ा जमया है। प्रीती गुप्ता को 27 हज़ार 791 वोट मिले, वहीं दूसरे नंबर पर रहे प्रकाश अस्थाना को 15 हज़ार 888 वोट मिले। इसके अलावा उप मेयर पद पर लालबाबू प्रसाद ने 9 हज़ार 25 वोट हासिल कर कब्ज़ा जमाया है। उप मेयर पद पर 7 हज़ार 978 वोट हासिल कर साजिद हुसैन दूसरे नंबर पर रहे।

सीतामढ़ी नगर निगम चुनाव परिणाम में ट्विस्ट

सीतामढ़ी नगर निगम चुनाव परिणाम में ट्विस्ट

सीतामढ़ी नगर निगम में काफी रोचक मामला देखने को मिला मेयर पद के चुनाव परिणाम में एक ट्विस्ट से प्रत्याशी के सपने चूर-चूर हो गए। विशाल कुमार को पहले विजेता घोषित कर दिया गया। इसके बाद नतीजे बदल गए और वह विजेता से उप विजेता बन गए। यूं कह लीजिए की मेयर की कुर्सी पर बैठने से पहले ही कुर्सी खिसक गई। सीतमाढ़ी के मेयर पद पर रौनक जहां ने 21 हज़ार 562 वोट हासिल कर कब्जा जमा लिया। वहीं विशाल कुमार 18 हज़ार 549 वोट हासिल कर दूसरे नंबर पर रहे। इसके अलावा डिप्टी मेयर के पद पर आशुतोष कुमार ने 11 हज़ार 920 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। अमानुल्लाह ने 9 हज़ार 365 वोट हासिल कर दूसरे नंबर पर जगह बनाई।

कटिहार नगर निकाय चुनाव परिणाम

कटिहार नगर निकाय चुनाव परिणाम

कटिहार नगर निकाय चुनाव में मेयर पद पर बीजेपी एमएलसी अशोक अग्रवाल की पत्नी उषा अग्रवाल ने कब्ज़ा जमाया है। उन्होंने पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री रामप्रकाश महतो की पत्नी मीना महतो सियासी शिकस्त दी है। डिप्टी मेयर पद पर मंजूर खान 2 हज़ार 220 वोट से जीत दर्ज की है। ग़ौरतलब है कि मंजूर खान पहले भी डिप्टी मेयर रह चुके हैं। मेयर पद पर उषा अग्रवाल की जीतने के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ़ से अशोक अग्रवाल टिकट के प्रबल दावेदार होंगे। क्योंकि भाजपा में अंदरूनी विरोध के बाद उनकी

Recommended Video

    भोजपुर: आरा नगर निगम में किसने मारी बाजी, जानिए कौन बना मेयर और डिप्टी मेयर
    4757 वोट हासिल कर नीतू देवी ने दर्ज की जीत

    4757 वोट हासिल कर नीतू देवी ने दर्ज की जीत

    मधेपुरा के नगर पंचायत बिहारीगंज मुख्य पार्षद पद नीतू देवी ने 4 हज़ार 757 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। वहीं 1 हज़ार 375 वोट हासिल कर रंजू कुमारी ने दूसरे नंबर पर जगह बनाई है। वहीं उपमुख्य पार्षद की कुर्सी पर 3 हजार 203 वोट हासिल कर गुड़िया कुमारी ने जीत दर्ज की है। 2 हज़ार 643 वोट हासिल कर नीतू जायसवाल दूसरे नंबर पर रही है। बलरामपुर नगर पंचायत चुनाव का परिणाम में मुख्य पार्षद की कुर्सी पर मोहम्मद आरिफ ने जीत दर्ज की है। वहीं उप मुख्य पार्षद के पद पर मोहमद उद्दीन ने झंडा बुलंद किया है।

    ये भी पढ़ें: Darbhanga Nagar Nigam Result महिलाओं ने जमाया मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर कब्ज़ा, देखिए विजेताओं की सूची

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+