बिहार: फुलवारी शरीफ आतंकी मॉड्यूल मामले में कार्रवाई जारी, विभिन्न ज़िलों में की गई छापेमारी- सूत्र

फुलवारी शरीफ में उग्रवादी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुरू कर दी है। इस बाबत एनआईए ने गुरुवार 28 जुलाई को बिहार के कई जिलों में छापेमारी की थी।

पटना, 9 सितंबर 2022। फुलवारी शरीफ आतंकी मॉड्यूल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है। सूत्रों की मानें तो फुलवारी शरीफ आतंकी मॉड्यूल मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज बिहार में कई जगहों पर छापेमारी की गई। दरभंगा, अररिया, छपरा और पटना जिलों में एनआईए की टीम ने छापेमारी की है। आपको बता दें कि जुलाई में आतंकी मॉड्यूल मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दो लोगों के खिलाफ़ प्राथमिकी दर्ज की थी। पहली प्राथमिकी 26 संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की गई है वहीं दूसरी प्राथमिकी में एक का नाम दर्ज किया गया था। 11 जुलाई को फुलवारी शरीफ इलाके में जमा हुए कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को बाधित करने की योजना के बाबत ने पहली प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं दूसरी प्राथमिकी 14 जुलाई को बिहार पुलिस द्वारा मारगुब अहमद दानिश उर्फ ताहिर को गिरफ़्तार करने के संबंध में की गई थी। दोनों पर कथित तौर पर भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप है।

Recommended Video

    Bihar terror module case: अब किन लोगों के घर NIA की छापेमारी | वनइंडिया हिंदी |*News
    NIA

    फुलवारी शरीफ में उग्रवादी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुरू कर दी है। इस बाबत एनआईए ने गुरुवार 28 जुलाई को बिहार के कई जिलों में छापेमारी की थी। इसी के मद्देनज़र एनआईए की टीम ने दरभंगा के शंकरपुर गांव में भी छापेमारी की थी। आपको बता दें कि एनआईए ने 25 जुलाई को फुलवारी शरीफ टेरर मामले को टेकओवर कर लिया था और मामले से जुडे सभी दस्तावेज भी ले लिए थे। 28 जुलाई को एनआईए की टीम पीएफआई संरक्षक अतहर परवेज के पटना स्थित आवास पर भी छापेमारी की। ग़ौरतलब है कि पटना पुलिस पहले ही अतहर को गिरफ्तार कर चुकी है।


    ये भी पढ़ें: बिहार: परिवार को वक्त देने के लिए छोड़ दी नौकरी, अंडा बेचकर करोड़पति बना मर्चेंट नेवी कैप्टन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+