बेटी के जन्म लेते ही जिंदा मिट्टी में दफनाया, पर ऊपरवाले ने बचा ली जान

बिहार के आरा जिले में बेटी के जन्म होने के बाद एक मां उसे लावारिस सुनसान खेत में छोड़ते हुए उसके ऊपर मिट्टी डालकर फरार हो गई।

पटना। ऐसा कहा जाता है कि माता कभी कुमाता नहीं होती पर आज कल के कलयुग में माता कुमाता होने लगी है। जिस बच्चे को 9 महीने अपनी कोख में पाल कर जन्म दिया उसे बेटी होने पर लावारिस खेत में फेंककर फरार हो जाएगी। इसी तरह का एक मामला आरा जिले में प्रकाश में आया है। जहां बेटी के जन्म होने के बाद एक मां उसे लावारिस सुनसान खेत में छोड़ते हुए उसके ऊपर मिट्टी डालकर फरार हो गई। जब सुबह लोग शौच के लिए गए तो मिट्टी में दबी बच्चे की रोने की आवाज आ रही थी। लोगों ने जब नजदीक जाकर देखा तो नवजात बच्ची मिट्टी में सनी हुई थी।

बेटी के जन्म लेते ही जिंदा मिट्टी में दफनाया, पर ऊपरवाले ने बचा ली जान

देखते ही देखते आसपास के लोग वहां जमा हो गए और तरह-तरह की बातें करने लगे कोई इस बच्ची को नाजायज संबंध से हुआ बच्चा बता रहा था तो कोई कुछ और...। हालांकि मामले की सूचना नजदीकी थाने को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अपने कब्जे में ले इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां बच्चा बिल्कुल स्वस्थ था। मिली जानकारी के अनुसार मामला आरा जिले के जगदीशपुर अनुमंडल के आयर थाना के केशोपुर गांव का है। जहां गांव की रहने वाले चन्द्रदेव यादव सुबह जब अपनी खेत में शौच के लिए गया तो उसे बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। फिर बच्ची की खोज में वह निकला तो बिल्कुल मिट्टी में सनी हुई एक बच्ची चिल्ला रही थी।

खेत में नवजात बच्ची मिलने की सूचना जैसे ही उसने गांव वालों को दी मौके पर लगभग गांव के सभी लोग जमा हो गए। देखते ही देखते पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती करवाया जहां मामूली इलाज करने के बाद बच्चा बिल्कुल स्वस्थ हो गई ।फिलहाल उसे बेहतर देखने के लिए बाल संरक्षण इकाई के हवाले किया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया की गांव वालों के द्वारा सूचना दी गई थी कि एक लावारिस मासूम बच्ची खेत में पड़ी हुई है सूचना मिलते ही उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके परिजनों की खोज की जाने लगी पर उनकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+