भारत से तनाव के बीच नेपाल की ओर बिहार से नए रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी रेल, आज सफल ट्रायल

मधुबनी। पिछले कई महीनों से भारत को तिरछी आंखें दिखा रहे नेपाल के लिए बिहार के मधुबनी से नई रेल दौड़ेगी। नए रेलवे ट्रैक पर इस रेल का आज सफल ट्रायल हुआ। यह रेल जयनगर से जनकपुर होते हुए नेपाल के बर्दिवास तक जाएगी।

new train from india to Nepal: successful trial from madhubani to jaynagar

जानकारी के अनुसार, एक डीएमयू ट्रेन जयनगर से नेपाल के लिए बने नए रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को रवाना की गई। उस ट्रेन में पांच डिब्बे थे। इस ट्रेन में कुछ रेलवे अधिकारी भी गए। मीडिया को बताया गया कि, ट्रेन शाम को वापस लौटेगी। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन के संचालन और पटरियों की स्थिति की जांच भी की है। अब नेपाल के नेता, रेलवे अधिकारी और भारतीय अधिकारी यह फैसला लेंगे कि ट्रेन का संचालन किस दिन से शुरू किया जाए।

new train from india to Nepal: successful trial from madhubani to jaynagar

भारत नेपाल के बीच नई ट्रेन चलना लोगों के लिए बड़ा राहतभरा कदम माना जा रहा है। रेलवे की ओर से कहा गया है कि, इस ट्रेन से लोगों का आना-जाना अब शुरू हो सकेगा और लोग अपने रिश्तेदारों से मिलने दोनों देशों में आ-जा सकेंगे। हालांकि, काफी लोग इस बात से भौंचक्के भी हैं कि, एक तरफ नेपाल हमारे इलाकों को अपना बताता है, तो कभी वह भारतीय सेना की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अपने सैनिकों की बटालियन तैनात करता है। वहीं दूसरी ओर, नेपाली अपनी रोजी-रोटी के लिए सदियों से भारत पर निर्भर रहे हैं।

new train from india to Nepal: successful trial from madhubani to jaynagar

नई रेल कब से चलेगी, इस बारे में अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई, लेकिन मधुबनी के जयनगर से नेपाल के लिए नई ट्रेन का संचालन नवरात्री से होने की संभावना है। यह ट्रेन 9 स्टेशनों पर रुकेगी। 5 हॉल्ट और 142 पुलों से होते हुए जयनगर से नेपाल जाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि, इस ट्रेन का रूट- जयनगर, इनरवा, खौजली, वेदही, कुर्था, सिंघराही, पिपराही, विजलपुरा और बर्दीवास से होते हुए होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+