टोकरी में तड़प रहा था नवजात बच्चा, कुत्तों ने नोचने के लिए लगाई छलांग
कई घंटों से मासूम बच्चा फल की टोकरी में सड़क के किनारे पड़ा हुआ था और भूख के चलते जोर-जोर से चिल्ला रहा था। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के कुत्ते भी वहां पहुंच गए और नवजात पर हमले की फिराक में थे।
पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मां की ममता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है जहां 3 महीने के एक बच्चे को उसकी मां फल की टोकरी में छोड़कर फरार हो गई। कई घंटों से मासूम बच्चा फल की टोकरी में सड़क के किनारे पड़ा हुआ था और भूख के चलते जोर-जोर से चिल्ला रहा था। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के कुत्ते भी वहां पहुंच गए और नवजात पर हमले की फिराक में थे, तभी वहां उपस्थित एक बुजुर्ग की नजर उस पर पड़ी और वहां पहुंचकर उसने बच्चे को कुत्तों का शिकार होने से बचा लिया। फिर मौके पर कई लोग पहुंच गए और मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के बह्मपुरा थाना क्षेत्र के बथुआ नर्सिंग होम के पास का है। मुजफ्फरपुर जिले में एक मासूम 3 महीने के बच्चे को फल की टोकरी में छोड़कर फरार हो गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चे की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। जिस वक्त बुजुर्ग ने उसे बचाया अगर जरा सी भी देरी हो जाती तो बच्चा कुत्तों का निवाला भी बन सकता था। ऐसा बताया जा रहा है कि ये बच्चा देर रात से यहां पड़ा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications