बिहार से जुड़ा मुंबई ड्रग्स के का कनेक्शन, चार आरोपितों को रिमांड पर लेने के लिए मोतिहारी पहुंची NCB

पटना। महाराष्ट्र के ड्रग्स केस के तार अब बिहार से जुड़ गए हैं। मुंबई से एनसीबी की टीम बिहार के मोतिहारी पहुंच कर जेल में बंद ड्रग तस्करों को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया में जुट गई है। मुंबई के पूर्वी मलाड के शिवशक्ति मंडल, अंबेडकर सागर का रहने वाला मोहम्मद उस्मान शेख और मलाड पूर्वी के कुरार विलेज का रहने वाला सत्यवीर यादव, आनंदेश नगर अजाबड़ा का विजय वंशी प्रसाद से एनसीबी पूछताछ करने की दिशा में कार्रवाई कर रही है। एनीसीबी की टीम इन सभी को सात दिनों के लिए मुंबई ले जाएगी।

ncb finds bihar connection in mumbai drugs connection

इसके लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली है। एनसीबी की टीम और कांदीवली वेस्ट थाने की पुलिस फिलहाल मोतिहारी में मौजूद है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के दौरान जिन 8 हाई प्रोफाइल लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। उनमें मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद ड्रग्स तस्कर विजय वंशी प्रसाद का एक रिश्तेदार भी शामिल था। एनसीबी की पूछताछ के दौरान उसने विजय वंशी प्रसाद के संबंध में जानकारी दी है।

बताया कि विजय बिहार के मोतिहारी सेंट्रल जेल में अपने साथियों के साथ बंद है। उसके बाद एनसीबी ने मोतिहारी पुलिस और जेल से संपर्क कर इसकी जानकारी ली और फिर न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर मोहम्मद उस्मान और विजय वंशी प्रसाद को रिमांड कराकर मुंबई ले जाने की तैयारी में जुट गई है। इससे पहले एनसीबी मुंबई ने मुजफ्फरपुर के टाउन और मोतिहारी के चकिया थाने से जेल में बंद नेपाल, महाराष्ट्र और अन्य ड्रग्स तस्करों की जानकारी मांगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+