नवादाः शौच कर घर लौट रही महिलाओं पर गिर गई दीवार, दो की मौके पर मौत

नवादा। बिहार के नवादा जिले के थाना क्षेत्र के डोहरा पंचायत की चौरमा, बनगंगा में दीवार गिरने से दो महिला की मौत हो गई। मृतक महिलाओं की पहचान राजीव साव की 37 वर्षीय पत्नी गौरी कुमारी उर्फ नीतू देवी और मुकेश साव की 23 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी के रूप में हुआ है। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लिखित कार्रवाई कर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया।

nawada two woman died due to collapsed of wall

बताया जा रहा है कि राजीव साव की पत्नी गौरी कुमारी व मुकेश साव की पत्नी खुशबू देवी शनिवार की सुबह में बधार में शौच के लिए गयी थी। शौच के बाद वह दोनों वापस अपने घर लौट रही थी। घर के अंदर प्रवेश करने वाली थी कि तभी गोरेलाल यादव का मिटटी का घर गिर गया और उसी मलबे में दोनों दब गई।

इसके चलते दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। हैरान कर देने वाली बात यह है कि ग्रामीण इस घटना से बिल्कुल बेखबर थे। कई लोग इस रास्ते से गुजरे लेकिन किसी को भी घटना की भनक नहीं लगी। लेकिन जब दोनों महिला को घर आने में देर हुई तो खोजबीन शुरू हुई।

तब मलबे के अंदर से किसी व्यक्ति का नजर साड़ी का कुछ भाग पर पड़ा। उस पर निगाह पड़ते ही लोग हल्ला करने लगे। स्वजनों के अलावा काफी संख्या में लोग दीवार से गिरे मलबे को हटाने में लग गये तो वहां पर दोनों महिला दबी हुई मृत अवस्था में मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+