बिहारः दोस्त और टीचर ने मिलकर किया था लड़की का अपहरण, पुलिस ने सकुशल किया बरामद

नालंदा। बिहार की नालंदा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर फिरौती के लिए अपहृत किशोर और छात्रा को सकुशल बरामद करते हुए 6 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। नालंदा के प्रभारी एसपी अजय कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र से 10वीं की छात्रा पीहू कुमारी को उसके ही शिक्षक और दोस्तों द्वारा अपहरण कर 5 लाख की फिरौती मांग की जा रही थी।

nawada police recovered girl from kidnappers

नालंदा पुलिस की टीम ने छात्रा को शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना इलाके के सुगिया गांव से सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ता शिक्षक नवादा जिले के वारसलीगंज थाना इलाके के पैंगरी निवासी हीरा प्रसाद के पुत्र मनीष को गिरफ़्तार किया जबकि पुलिस को देखते ही उसका दोस्त मौके से फरार हो गया।

बच्चे का किया था अपहरण

इसी प्रकार अस्थावां थाना क्षेत्र के उगावां गांव से दस लाख फिरौती के लिए बदमाशों ने सुनील साव के 10 वर्षीय पुत्र भोला कुमार को अगवा कर लिया था। इसके बाद बदमाशों ने फोन कर परिवार से दस लाख रुपये के फिरौती की मांग की।

अपहरण की सूचना के बाद नालंदा पुलिस हरकत में आ गई। बच्चे की बरामदगी के लिए जगह-जगह छापेमारी होने लगी। नालंदा पुलिस की टीम ने हिलसा के कौशिक नगर के पावर स्टेशन के समीप एक मकान में छापेमारी कर अपहृत को बरामद करते हुए मौके से तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार बदमाशों में हिलसा के मपसियावां मिल्की गांव निवासी धर्मेंद्र राम का पुत्र समीराम, बड़की घोसी निवासी अखिलेश पाल का पुत्र शंभू पाल और भागन बिगहा ओपी के मोरापिचासी निवसी बजेंद्र यादव का पुत्र आशीष कुमार शामिल है। दोनों मामले में अपहृत की सकुशल बरामदगी होने से नालंदा पुलिस ने चैन की सांस ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+