बिहारः पिता के रिटायरमेंट का पैसा लेने के लिए सौतेली मां और भाइयों को उतारा था मौत के घाट

नवादा। बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के प्राण चक गांव के बिनोवा नगर में पांच दिन पहले एक महिला और दो बच्चों की हत्या कर दी गई थी। इस घटना का खुलासा करते हुए नवादा प्रभारी एसपी आनंद कुमार ने कहा कि इस हत्याकांड में मृतक के सौतेले बेटे समेत चार लोग शामिल हैं, जिसमें दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। दोनों की गिरफ्तारी जहानाबाद से की गई है। बाकी दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

nawada police disclosed murder case of mother and two son

हत्याकांड मे लूटे गए सोने के लॉकेट और घटना में इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है।एसपी ने बताया कि मृतका के पति शिव नारायण राम ने दो शादियां की थी और बिहार पुलिस में अवर निरीक्षक के पद से सेवा निवृत्त हुए थे। जिसमें पहली पत्नी से चार लड़के और तीन लड़कियां थी जबकि दूसरी पत्नी से दो बेटे थे।

पुलिस द्वारा वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई है, जिसमें पाया गया कि वह रिटायरमेंट के समय मिले पैसों को हथियाने के लिए अपराधियों ने अपनी ही सौतेली मां और दो भाइयों को मौत की नींद सुला दी। फिलहाल गिरफ्तार दोनों अपराधियों को अरेस्ट कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बता दें कि बीते सोमवार को महिला लाछो देवी पत्नी शिवनारायण चौधरी और उनके दो बेटे राजकुमार और राजा की लाश मिली थी। गांव के लोगों ने बताया कि महिला घर में अपने दो बेटों के साथ रहती थी। पुलिस को कमरे से कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+