बिहारः नवादा में पेट्रोल पंप कर्मी की गला काटकर हत्या, लोगों ने आरोपित को पकड़कर पीटा
नवादा। बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप कर्मी की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को पहले घर से बुलाया फिर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान महेशपुर गांव के अजय यादव के रूप में की गई है। वहीं वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों में से ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ कर धुन डाला।

फिलहाल पुलिस कस्टडी में उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अरविंद यादव को कस्टडी में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ साल पहले मृतक के पिता की भी अगवा कर हत्या कर दी गई थी। इसी बात से लोगों का गुस्सा फूटा और अरविंद कुमार को उन्होंने जमकर पीटा।
इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों को भी आक्रोशित लोगों ने खदेड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि अपहरण की सूचना के बावजूद पुलिस लापरवाह बनी रही, जिसके कारण अजय की हत्या हो गई। पुलिस ने दो आरोपी अरविंद यादव और प्रवेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी दुलार यादव मौके से फरार है।
छपरा के युवक ने केरल में की खुदकुशी
वहीं छपरा के दरियापुर थाना अंतर्गत मगरपाल पंचायत के दरवेशा सिकन्दर गांव का रहने वाला विश्वजीत कुमार ने केरल में खुदकुशी कर ली। युवक ने पहले एक गाने पर वीडियो बनाया और फिर फांसी लगा ली। मरने से पहले युवक ने खुदकुशी का वीडियो अपने दोस्त को भेजा। युवक के पास से जो सुसाइड बरामद हुआ है, उसमें लिखा हुआ है कि मैं अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं। अन्य किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया जाए। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
वह केरल में अपने पूरे परिवार के साथ रहता था। विश्वजीत को दो भाई और तीन बहनें हैं, जिसमें एक बहन की शादी हो चुकी है। विश्वजीत ने पिछले साल मैट्रिक की परीक्षा दी थी। उसके पिता के साथ-साथ दोनों भाई एक प्राइवेट कम्पनी में काम करते थे। पिता की गैरमौजूदगी में उसने 6 अप्रैल को कमरे में पंखे के सहारे बेड शीट का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने दर्दभरा गीत सुनते हुए वीडियो बनाया। फिर खुद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने दोस्तों को भेजा था।












Click it and Unblock the Notifications