नवादाः पारिवारिक विवाद में युवक ने पत्नी और बच्चे को उतार दिया मौत के घाट
नवादा। बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के परमा पंचायत के पन्छेका गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। आरोपित युवक बलिराम चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता छोटेलाल चौहान को सोमवार की सुबह वारदात की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले बेटी ने अपनी मर्जी से युवक से शादी की थी। दोनों ने लव मैरिज किया था। बीते रविवार को दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर बलिराम ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद तीन माह का जब बेटा रोने लगा तो उसका भी गला दबा दिया।

20 वर्षीय पूनम देवी और तीन माह का बेटा विशाल को मौत के घाट उतार दिया। वहीं हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित युवक फरार होने की कोशिश में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपित की पहचान नालंदा जिले के परबलपुर थाना के फतेहपुर निवासी रवि चौहान के बेटे बलिराम चौहान के रूप में की गई। वह मजदूरी करता था और पन्छेका में ही रूम लेकर पत्नी व बच्चे के साथ रहता था।
घटना की सूचना पिता ने पुलिस को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष मोहन कुमार, SI श्याम कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं हाजीपुर जिले में हाजीपुर-छपरा मुख्य मार्ग के अंजानपीर चौक के पास हाईवे पर एक स्कॉर्पियो पलटकर हाईटेंशन तार के टावर से टकरा गई। इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बच्चे समेत 6 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। छठ महापर्व के लिए सोमवार सुबह एक परिवार के 7 लोग दानापुर स्टेशन से समस्तीपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications