बिहारः नवादा में चार दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन, जानें किन सेवाओं को मिली है मंजूरी

नवादा। बिहार के कई जिलों में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में नावाद के जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने जिले में चार दिनों के लिए कंपलीट लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इस फैसले के तहत आगामी शुक्रवार से लेकर सोमवार तक सभी बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। केवल आवश्यक चीजों की दुकानों को खोलने का आदेश दिया गया है। जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने कहा है कि कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए केवल जरूरी सामानों की दुकानों को खोला जाएगा। मेडिकल, दूध, किराना दुकान आदि की दुकानें खुली रहेंगी।

nawada lockdown for four days from friday till monday

डीएम ने यह अहम फैसला सोमवार को वर्चुअल मीटिंग के बाद लिया है. जिलाधिकारी ने इस फैसले के ऐलान के बाद कहा कि कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए केवल जरूरी सामानों की दुकानों को खोला जाएगा। सब्जी बाजार के लिए समय तय किया जाएगा। रसोई गैस, समाचार पत्र व मीडिया जैसी आवश्यक सेवाओं को जारी रखा जायेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण दर को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने को लेकर लॉकडाउन को प्रभावी ढंग से लागू किया जायेगा। इस दौरान पूर्ण सख्ती बरती जायेगी।

बता दें कि बिहार में बीते सोमवार को जांच का आंकड़ा 80461 पर सिमट गया। इस दौरान 11 हजार 801 नए संक्रमित मिले।वहीं पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 67 लोगों की जान चली गई है, इसमें पटना में 27 लोगों की मौत का आंकड़ा भी शामिल है। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने हर दिन एक लाख जांच का आदेश दिया है, लेकिन विभाग आए दिन आंकड़ों के साथ खिलवाड़ कर रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+