बिहार: ‘मेरी शादी करवाओ’, नवादा में युवती की शादी के लिए चला हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर...

शादी का समय नजदीक आने के बाद युवक शादी नहीं करना चाह रहा था। कई महीने से शादी करने से भागा-भागा फिर रहा था। अब युवती और उसके परिजनों ने युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया और शादी करने के लिए कहा।

नवादा, 29 अगस्त 2022। बिहार में पकड़ौआ शादी की खबर तो देखने को मिल जाती है, लेकिन राज्य के नवादा ज़िले से विवाह का एक हैरतअंगेज़ मामला आया है। दरअसल एक युवती ने अपनी शादी को लेकर बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। युवती ने एक युवक से शादी के लिए बीच सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया। शादी करने की ज़िद पर अड़ी युवती के सड़क पर ड्रामा करने पर पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप कर युवा जोड़े की शादी करवाई।

Recommended Video

    नवादा: 'मेरी शादी करवाओ', सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा
    nawada marriage

    3 महीने पहले तय हुआ था रिश्ता

    युवती के हाई वोल्टेज ड्रामा करने के संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि तीन महीने पहले युवती का रिश्ता तय हुआ था। रोह थाना क्षेत्र के महकार गांव का युवक रहने वाला है, वहीं युवती नगर थाना क्षेत्र के महुली गांव की रहने वाली है। युवक और युवती का रिश्ता पहले ही तय हो चुका था। लेकिन युवक शादी करना नहीं चाह रहा था। वहीं पीड़ित परिजनों ने बताया कि तीन महीने पहले युवक का रिश्ता तय हुआ। दहेज़ में दहेज में बाइक औऱ पचास हज़ार रुपये रुपए कैश भी दिया गया था।

    पुलिस ने करवाई युवा जोड़े की शादी

    शादी का समय नजदीक आने के बाद युवक शादी नहीं करना चाह रहा था। कई महीने से शादी करने से भागा-भागा फिर रहा था। अब युवती और उसके परिजनों ने युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया और शादी करने के लिए कहा। बीच सड़के पर शादी कराने को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के बाद पुलिस ने युवा जोड़े की शादी करवा दी। युवक और युवती की शादी महिला थाना के नज़दीक मंदिर में कराई गई।


    ये भी पढ़ें: बिहार: DSP ने दिन में दी ईमानदारी से काम करने की हिदायत, थाने से कुछ ही दूरी पर रात में हुई 15 लाख की चोरी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+