मोदी के जन्मदिन पर बिहार में 'हवन', बधाई पर नीतीश ने साधी चुप्पी

पटना। भाजपा के पीएम उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के 64वें जन्मदिन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उत्साहित है। मोदी के लिए केक काटे जा रहे है तो ढो़ल नगारों की ताल पर मोदी के बीजेपी नेता ठुमके लगा रहा है। बिहार की राजधानी पटना के बोरिंग रोड स्थित एक मंदिर में पूरी धार्मिक पद्धति के साथ मोदी के दीर्घायु होने और उनके कष्टों को दूर करने के लिए एक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार भाजपा के कई नेता उपस्थित थे।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भी नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उनके दीर्घायु और विजयी होने की कामना को लेकर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। बाद में केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई। इस कार्यक्रम में कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Narendra Modi's 64th birthday celebrated in Bihar with yagna and cake.

इस मौके पर पूर्व मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मोदी के दीर्घायु होने और उसकी सफलता की कामना के साथ यह यज्ञ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हवन में सभी आसुरी शक्तियों को 'स्वाहा' किया जा रहा है। उनके यशस्वी होने और देश के दुश्मनों के नाश करने के लिए इस यज्ञ का आयोजन किया गया है।

सिंह ने कहा, "पिछले वर्ष मोदी के जन्मदिन पर जो केक काटा गया था, वह केक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नहीं भेज पाए थे परंतु इस वर्ष केक जरूर भेजेंगे।"इस बीच मुख्यमंत्री ने पटना में पत्रकारों द्वारा मोदी के जन्मदिन पर बधाई देने के बारे में पूछे जाने पर चुप्पी साध ली। उन्होंने इस संबंध में कुछ भी नहीं बोला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+