आगलगी की घटना पर काबू पाएगा XENA 5.0 रोबोट, आग बुझाने के साथ फंसे लोगों को भी निकाल सकेगा बाहर

Nalanda News:आगजनी पर काबू पाने के लिए XENA 5.0 ऑल-टेरेन रोबोट का हुआ सफल प्रशिक्षण, 90 मीटर की दूरी तक फेंक सकता है पानी।

Nalanda Xena 5.0 Robot will be able to extinguish the fire and take out the trapped people


Bihar Xena 5.0 Robot: गर्मी के मौसम में आग लगी की घटना खूब हो रही है, आगजनी की वजह से जान और माल को भी नुकसान पहुंच रहा है। आगलगी की घटना पर रोबोट के ज़रिए काबू पाने की तैयारी की जा रही है। इस बाबत नालंदा के राजगीर में एक रोबोट तैयार किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल के वैभारगिरी पहाड़ पर आगलगी पर काबू पाने के लिए XENA 5.0 ऑल-टेरेन रोबोट का सफल प्रशिक्षण किया गया है। अक्सर यह देखा जाता है कि गर्मी के दिनों में आगलगी की घटना बढ़ जाती है। कई बार ऐसा होता है कि धुएं से पूरा कमरा भर जाता है। जिससे आग बुझाने में काफी परेशानी होती है।

आगलगी के बाद काबू पाने में हो रही परेशानियों को देखते हुए XENA 5.0 ऑल-टेरेन रोबोट को डेमो के लिए जयपुर से राजगीर (बिहार) लाया गया। वन विभाग की तरफ़ से राजगीर के पहाड़ों औऱ जंगल से होते हुए ऑल-टेरेन रोबोट का प्रशिक्षण हुआ।

आगलगी पर काबू पाने के लिए लाए गए रोबोट का राजगीर के पहाड़ों और जंगलों में सफल प्रशिक्षण हुआ। इन्सोल मल्टीक्लीन इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के रोबोट की खासियत की बात करें तो, आग बुझाने के साथ, वहां फंसे लोगों को भी बाहर निकाल सकता है।

रोबोट की 90 मीटर की दूरी तक यह पानी फेंकने की क्षमता है, इसके साथ रोबोट अपने ऊपर 520 किलो तक का वजन भी उठा सकता हैं। अगर आगलगी के दौरान 3 से 4 लोग फंस गए तो उन्हें एक साथ घटना स्थल से बाहर निकाला जा सकता है। ग़ौरतलब है कि इस रोबोट को 5 किलोमीटर की दूरी तक काबू किया जा सकता है। महफूज़ तरीक़े से अग्निशामक इस रोबोट को संचालित कर आग बुझा सकते हैं।

XENA 5.0 ऑल-टेरेन रोबोट को पूरी तरह से भारतीय तकनीक से बनाया गया है। राजगीर वन विभाग के अधिकारी विकास अहलावत, हेमंत पाटिल की मौजूदगी में इन्सोल मल्टीक्लीन इक्विपमेंट्स के अधिकारी मोहन चौधरी और गौतम कुमार ने हाल ही में इसका सफल प्रशिक्षण किया था। रोबोट को लेकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार के वन विभाग और अग्निशम के दस्ते में यह रोबोट देखने को मिल सकता है।

डीएफओ विकास अहलावत ने रोबोट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राजगीर में इसका प्रशिक्षण कामयाब रहा है। उन्होंने कहा कि आग बुझाने में पहले काफी परेशानी होती थी, उन्हीं परेशानियों से निजात पाने के लिए रोबोट लाया गया है। रोबोट का दोबारा से प्रशिक्षण करते हुए इस्तेमाल में लाया जाएगा।

Recommended Video

    आगलगी की घटना पर काबू पाएगा XENA 5.0 रोबोट, आग बुझाने के साथ फंसे लोगों को भी निकाल सकेगा बाहर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+