देखें वीडियोः नीतीश के गृह जिले में उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, बार-बालाओं के डांस पर खूब झूमे लोग
पटना। बिहार में कोरोना और बाढ़ दोनों की समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लेकिन इन सबके बावजूद कुछ ऐसे दबंग लोग हैं जो सरकार के नियमों का बेपरवाही से उल्लंघन कर रहे हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि ताजा मामला प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा का है। दरअसल, नालंदा के भागन बीघा थाना क्षेत्र के बोकना गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर खूब जमकर लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं।

कोरोना काल में बार-बालाओं का डांस
बता दें कि बिहार में 31 जुलाई तक पूर्ण रूप से लॉकडाउन है। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में कानून को ठेंगा दिखाते हुए दबंग बार-बालाओं के साथ ठुमका लगाते हुए और तमंचा लहराते हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन में बार बालाओं का डांस का आयोजन शराब माफियाओं ने कराया था। बगल में ही स्थित थाने को इतने बड़े कार्यक्रम की भनक तक नहीं लग सकी।

खानापूर्ति के लिए लगाई डांट-फटकार
बताया यह भी जा रहा है कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले डीएम के आदेश पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति व डांट फटकार कर वापस लौट गये थे। जिसके बाद इन लोगों की मनोबल और बढ़ गया और फिर क्या कोरोना काल में रात भर जमकर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया गया। बता दें कि यह कार्यक्रम बोकना गांव में सरकारी स्कूल के पास आयोजित किया गया।
Recommended Video

लगातार शिकायत मिलने के बाद हुई कार्रवाई
इस दौरान बार-बालाओं ने अश्लील भोजपुरी गाने पर ठुमका लगाया। वह भी ऐसे समय में जब नालंदा में कोरोना कोहराम मचाए हुए है। यह कार्यक्रम बिना किसी शादी फंक्शन या बिना किसी पर्व-त्योहार का आयोजित कराया गया था। ऐसे में लगातार उच्चाधिकारियों को मिल रही शिकायतें व गांव में हथियार के बल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने की सूचना के बाद डीएसपी विधि व्यवस्था संजय कुमार ने मामले को संज्ञान में लिया और त्वरित कार्रवाई कर सूचना देने की आदेश जारी किया।

शराब की बोतलें भी बरामद
जिसके बाद स्थानीय पुलिस वरीय अधिकारियों के दबाव में आकर गांव में पहुंची और वहां से समान जप्त करने की प्रक्रिया देर रात तक जारी रही। कार्यक्रम का की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी (विधि-व्यवस्था) संजय कुमार ने जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस मामले में स्थानीय पुलिस कुछ भी बताने से कतरा रही है। हालांकि, बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर शराब की बोतलें भी मिली हैं।












Click it and Unblock the Notifications