नालंदाः रॉन्ग साइड से आ रहे ऑटो को हाइवा ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत
नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार हाइवा और ऑटोरिक्शा के बीच हुई भीषण टक्कर में ऑटो सवार 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सड़क दुर्घटना के बारे में लोगों ने बताया कि बिहारशरीफ की तरफ से रॉन्ग साइड से आ रहे ऑटो को हाइवा ने टक्कर मार दी।

हादसे के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं सड़क हादसे की सूचना मिलने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ के सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने हाइवा में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी। भीड़ ने सड़क पर आगजनी की और जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और डीएसपी सदर शिब्ली नोमानी वहां पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
वहीं अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के तामगंज फरही गांव सोमवार की रात को बुलेट नहीं मिलने से ससुराल वालों ने 23 वर्षीया नवविवाहिता की हत्या कर दी। नवविवाहिता की तो पहले जमकर पिटाई की गई। इसके बाद जहर खिलाया गया। मृतका चुन्नी खातून फरही गांव के मोहम्मद इम्तियाज की पत्नी थी।
चुन्नी का मायके मदारगंज सिमराहा है। वह इशरूद्दीन की बेटी थी। मृतका की मां ने बताया कि चुन्नी की शादी दो वर्ष पूर्व 22 जनवरी 2019 को तामगंज फरही निवासी इस्लाम के बेटे मोहम्मद इम्तियाज के साथ हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications