JDU नेता के बेटे की हुई हत्या, दोस्त ने कॉल कर बुलाया था घर से बाहर
nalanda news: मृतक के पिता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनके बेटे को गांव के ही किसी दोस्त का कॉल आया था। कॉल आने के बाद वह अपने एक साथी नवीन कुमार के साथ अपने दोस्त मिलने गया। घर से निकले हुए आधा घंटा हुआ था...
Nalanda News: बिहार में आपराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से लूटपाट, हत्या और रेप की खबरें देखने को मिल रही हैं। ताज़ा मामला बिहार के नालंदा जिले का है, जहां जदयू नेता के बेटे की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सैदपुर गांव (तेलहाड़ा थाना क्षेत्र) के निवासी सोनल पटना में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर बिजली विभाग में मीटर रीडिंग का काम करते थे। छठ पूजा की छुट्टी में 3 दिन पहले वह अपने गांव पहुंचे थे। दोस्तों ने कॉल कर रात में घर से बाहर बुलाया जिसके बाद उसकी हत्या हो गई।
Recommended Video

मृतक के पिता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनके बेटे को गांव के ही किसी दोस्त का कॉल आया था। कॉल आने के बाद वह अपने एक साथी नवीन कुमार के साथ अपने दोस्त मिलने गया। घर से निकले हुए आधा घंटा हुआ था कि सूचना मिली कि सोनल की किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी है। परिजन जब मौक़े पर पहुंचे तो देखा की सोनल का शव पड़ा हुआ है और वहां से सभी लोग फरार हैं।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची और शव को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार शरीफ सदर अस्पताल में युवक का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने युवक नवीन कुमार को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। क्योंकि सोनल नवीन के साथ घर से बाहर निकला था, जिसके बाद उसकी हत्या हुई।
नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार को जब मामले की जानकारी हुए तो वह अस्पताल पहुंचे। इसके साथ ही मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली और शोकाकुल परिवार को सांत्वना भी दी। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है, दोषियों को किसी भी हालात में बख्शा नहीं जाएगा। हत्या क्यों हुई है, इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस हत्या के कारणों का भी पता लगा रही है।
ये भी पढ़ें: Cyber Scam: बिहार के मुख्यसचिव के खाते से पैसे उड़ाने की कोशिश, 24 घंटे में शातिर गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications