Bihar News: मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों का हंगामा, छात्रों और पुलिस के बीच झड़प
RPS School Exam Centre पर मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प की खबर सामने आ रही है।

Nalanda Examination Centre: बिहार के नालंदा जिले से परीक्षार्थियों और पुलिस के बीच हाथापाई की खबर मिल रही है। बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों ने ज़िला मुख्यालय बिहार शरीफ के कचहरी रोड स्थित आरपीएस स्कूल परीक्षा केंद्र पर हंगामा किया।
परीक्षार्थियों ने स्कूल प्रबंधक पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा और स्कूल प्रबंदन के खिलाफ नारेबाज़ी की। परीक्षार्थियों कों समझाने के लिए पुलिस पहुंची तो छात्रों ने उनके साथ भी हाथापाई कर दी। छात्रों के हंगामे की वजह से जाम लग गया।
Recommended Video
जाम की सूचना मिलते ही दल बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन परीक्षार्थियों ने उनकी एक ना सुनी। हंगामा कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ छात्रों को पहले ही परीक्षा केंद्र के अंदर बुलाकर पढ़वाया जा रहा है। वहीं दूसरे छात्रों को केंद्र के अंदर दाखिल होने नहीं दिया जा रहा है।
संचालक का आरोप है कि परीक्षार्थी केंद्र पर वक्त से नहीं पहुंचे और गॉर्ड से बदसलूकी की है। वहीं पुलिस ने गे. कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि रविवार को जिले कुल 29 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में परीक्षा आयोजित की गई है।
सुबह 10 से 12 बजे परीक्षा चला, इसके लिए 58 स्टेटिक दंडाधिकारी, 14 जोनल औऱ 6 उड़नदस्ता दंडाधिकारियो की प्रतिनियुक्ति की गई। परीक्षा में कुल 20 हज़ार 6 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की दूरी पर 144 भी लगाया गया। आसपास कोई भी दुकान खुला नहीं खुला। वहीं परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए 06112 235288 नंबर भी जारी किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications