बिहार: नालंदा में भगवान गणेश जी की प्रतिमा को 355 दिन पुलिस की सुरक्षा, जानिए क्या है पूरा मामला

पूजा समिति के लोग थाना परिसर से प्रतिमा को निकाल कर बाजार के पूजा पंडाल में बैठाते हैं। पूजा ख़त्म होने के बाद फिर से भगवान गणेश जी की प्रतिमा को थाना परिसर में सुरक्षित रख दिया जाता है।

नालंदा, 2 सितंबर 2022। बिहार में अपराधियों के डर से भगवान की प्रतिमा को भी पुलिस की सुरक्षा में रखा जाता है। आपको यह सुनकर थोड़ा अजीब लगा होगा लेकिन यह हक़ीकत है, बिहार के नालंदा ज़िले में भगवान गणेश जी की प्रतिमा को पुलिस की सुरक्षा मिली हुई है। गौरतलब है कि सुरक्षा के मद्देनज़र लिए साल में 355 दिन गणेश जी की प्रतिमा को थाना परिसर में रखा जाता है। गणेश पूजा के दौरान पूजा समिति के 10 दिन के गणेश जी की प्रतिमा को थाना परिसर से बाहर निकालते हैं।

Recommended Video

    नालंदा में भगवान गणेश जी की प्रतिमा को 355 दिन पुलिस की सुरक्षा
    150 साल से हो रही भगवान गणेश जी की पूजा

    150 साल से हो रही भगवान गणेश जी की पूजा

    पूजा समिति के लोग थाना परिसर से प्रतिमा को निकाल कर बाजार के पूजा पंडाल में बैठाते हैं। पूजा ख़त्म होने के बाद फिर से भगवान गणेश जी की प्रतिमा को थाना परिसर में सुरक्षित रख दिया जाता है। मामला नालंदा के सिलाव थाना का है, जहां 150 साल से भगवान गणेश की हर साल पूजा की जा रही है। पूजा समिति के लोगों की मानें तो भगवान गणेश के प्रतिमा बेशकीमती है, सुरक्षा के मद्देनज़र प्रतिमा को थाना परिसर में रखा जाता है। गणेश जी की प्रतिमा को पहले श्याम सरोवर स्थित ठाकुरबाड़ी में रखा जाता था।

    स्थानीय लोगों ने लिया थाना में रखने का फ़ैसला

    स्थानीय लोगों ने लिया थाना में रखने का फ़ैसला

    एक बार इस मूर्ति को चुराने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों ने अपनी जान पर खेलकर इस मूर्ति को बचाया। इसके बाद भी चोरों की नज़र इस मूर्ति पर है। इसलिए स्थानीय लोगों ने फ़ैसला लिया कि इस मूर्ति को सिलाव थाना में रखा जाय और सिर्फ पूजा के दौरान ही इस मूर्ति को बाजार में बैठाया जाय। उसके बाद से ही गणेश जी की प्रतिमा को सिर्फ 10 दिनों के लिए ही थाना से बाहर बाजार में लाया जाता है। धूमधाम से पूजा के बाद फिर थाना के हवाले कर दिया जाता है।

    हज़ारों की तादाद में दर्शन करने पहुंचे भक्त

    हज़ारों की तादाद में दर्शन करने पहुंचे भक्त

    भगवान गणेश के जन्मोणत्स व के मौके पर महाराष्ट्र से कई ऐसी खबरें आईं, जिनके बारे में जानकर लोगों को आश्चर्य हुआ। यहां राजधानी मुंबई में एक जगह गणेशजी की मूर्ति पर इतना सोना-चांदी का चढ़ाया गया कि कई श्रद्धालुओं ने दांतों तले उंगली दबा ली। जीएसबी सेवा मंडल के ट्रस्टी अमित पाई के मुताबिक, यहां गणेशजी की मूर्ति 66 किलो सोने और 295 किलो चांदी से सजाई गई। जीएसबी सेवा मंडल के ट्रस्टी अमित पाई ने बताया कि, मुंबई के जीएसबी सेवा मंडल में गणेश चतुर्थी के अवसर पर हजारों भक्त् दर्शन करने पहुंचे।

    करोड़ों की ज़ेवरात से सजाई गई मूर्ति

    करोड़ों की ज़ेवरात से सजाई गई मूर्ति

    जीएसबी सेवा मंडल के ट्रस्टी अमित पाई ने बताया कि हमारे यहां भगवान गणेश की मूर्ति को 66 किलो सोने और 295 किलो चांदी से सजाया गया है। दिलचस्पं बात यह है कि इतना सोना-चांदी भक्तों ने दान किया है।' हजारों श्रद्धालु दर्शन करने उमड़े। बता दें कि, मुंबई के जीएसबी सेवा मंडल में हर साल गणेश चतुर्थी के अवसर पर विशेष आयोजन होते हैं। इस बार यहां 66 किलो सोने और 295 किलो चांदी से सजी भगवान गणेश की मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही। इसी तरह महाराष्ट्रस के विभिन्नो स्था5नों पर गणेशजी के कई आकर्षक नज़ार देखने को मिला।

    ये भी पढ़ें: बिहार: प्रेम-प्रसंग में भागी लड़की, पुलिस ने भेजा रिमांड होम और दहशत में ग्रामीण

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+