बिहार: प्रेम-प्रसंग में भागी लड़की, पुलिस ने भेजा रिमांड होम और दहशत में ग्रामीण

बिहार में प्रेम-प्रसंग के अजीबो गरीब मामले सामने आते रहते हैं। ताज़ा मामला बिहार के नालंदा ज़िले का है। जहां प्रेम-प्रसंग के मामले में दो पक्षो के बीच विवाद हो गया।

नालंदा, 2 सितंबर 2022। बिहार में प्रेम-प्रसंग के अजीबो गरीब मामले सामने आते रहते हैं। ताज़ा मामला बिहार के नालंदा ज़िले का है। जहां प्रेम-प्रसंग के मामले में दो पक्षो के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि थरथरी थाना क्षेत्र बांसडीह गांव में दो पक्षों के बीच विवाद इतना ज़्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों की तरफ़ से दर्जनों राउंड गोलियां चली। जिसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Recommended Video

    प्रेम-प्रसंग में भागी लड़की, पुलिस ने भेजा रिमांड होम और दहशत में ग्रामीण
    बांसडीह गांव में पसरा सन्नाटा

    बांसडीह गांव में पसरा सन्नाटा

    मीडिया कर्मियों को जब घटना की जानकारी मिली तो मौक़े पर पहुंचने पर देखा की बांसडीह गांव सन्नाटा पसरा हुआ था। वहीं स्थानीय लोग भी मामले की जानकारी देने से बचते नज़र आ रहे थे। वहीं इस मामले में एक पक्ष के लोगों ने पुलिस पर ही सही से कार्रवाई नहीं करने का आरोप कहा कि प्रशासन पक्षपात कर रही है। इसी वजह से गांव में दहशत का माहौल है। आलम यह है कि डर के मारे लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। एक पक्ष का कहना है कि गांव से बाहर निकलने का रास्ता लड़की पक्ष के दरवाज़े से होकर गुज़रता है।

    6 महीने पुराना है मामला

    6 महीने पुराना है मामला

    लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष को धमकाया है कि कोई भी बाहर निकलेगा तो उसे उठा लेंगे। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि गांव में माहौल शांत है किसी भी प्रकार के डर की कोई बात नहीं हैं।गांव में पुलिस कैंप कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में एक भी पुलिस कर्मी तैना नहीं है। आपको बता दें कि यह पूरा मामला 6 महीने पुराना है। गांव की एक लड़की गांव के युवक के साथ ही प्रेम-प्रसंग में भाग गई थी। इसी वजह से दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई थी। उसी वक्त से यह विवाद चला आ रहा है।

    रिमांड होम में है लड़की

    रिमांड होम में है लड़की

    गांव में दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ता देख पुलिस ने प्रेमी जोड़े को को बरामद किया। वही लड़की वाले युवती को अपने पास रखना नहीं चाह रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने लड़की को रिमांड होम भेज दिया। ग़ौरतलब है कि लड़की ने बयान दिया था कि वह अपनी मर्ज़ी से भागी है। इसी वजह से लड़की के परिवार वाले उसे नहीं अपना रहे हैं।

    दो परिवारों के बीच झड़प

    दो परिवारों के बीच झड़प

    लड़की के परिवार वालो की तरफ़ से इसी मामले को लेकर लड़का पक्ष से झड़प हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक लड़का पक्ष के लोग खेती कर घर की तरफ़ लौट रहे थे। उसी दौरा लड़की पक्ष के लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। जब विरोध किया गया तो बात बिगड़ी और दोनों पक्षों के बीच गोली बारी भी हुई। फिल्हाल लड़का पक्ष की तरफ से थाना में 33 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं लड़का पक्ष का आरोप है कि पुलिस कारवाई के नाम पर सिर्फ़ खानापूर्ति कर रही है।

    ये भी पढ़ें: बिहार के लाल रोहित ने किया कमाल, 10वीं पास छात्र की तकनीक पर IIT पटना की मुहर, जानिए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+