बिहार: आरसीपी सिंह के पोस्टर पर छात्र जदयू नेताओं ने पोती कालिख, बताया पार्टी का गद्दार

छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सनी पटेल ने बिहार शरीफ़ मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय हॉस्पिटल मोड़ पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने आरसीपी सिंह पर जमकर निशाना साधा।

नालंदा, 13 अगस्त 2022। बिहार में मचे सियासी घमासान के बाद एक बार फिर से नीतीश कुमार की सरकार बन गई है। वहीं अब महागठबंधन की सरकार बनने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा नेता नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। तो जदयू नेता भाजपा पर हमलावर है। इसी क्रम में छात्र जदयू ने आरसीपी सिंह निशाना साधते हुए उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र जद(यू) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के पोस्टर पर कालिख लगाते हुए उन्हें नालंदा का कलंक और पार्टी का गद्दार बताया।

Recommended Video

      बिहार: आरसीपी सिंह के पोस्टर पर छात्र जदयू नेताओं ने पोता कालिख, बताया पार्टी का गद्दार
       black ink on rcp singh poster

      छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सनी पटेल ने बिहार शरीफ़ मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय हॉस्पिटल मोड़ पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने आरसीपी सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह ने षड्यंत्र रचते हुए पिछले विधानसभा के चुनाव पार्टी को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने ही जदयू के 6 विधायकों को अरुणाचल प्रदेश भाजपा में शामिल करवाया। यूपी चुनाव में भी अंत संय में उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। यूपी चुनाव में सीट को लेकर बातचीत के लिए उन्हे अधिकृत किया गया। हर समय यह बोलते रहे की सीटों को लेकर मेरी सकारात्मक बातचीत हुई है। आखिर वक्त में उन्होंने धोखा दे दिया। आरसीपी सिंह जदयू को को दीमक की तरह खोखला करने की नाकाम कोशिश कर रहे थे। उनकी कोशिश थी की जदयू को कमज़ोर कर दें लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए।

      नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को पार्टी में सबसे ऊंचा मुकाम दिया लेकिन वह शुरू से ही पार्टी की नीतियों के खिलाफ चल रहे थे। सनी पटेल ने कहा कि हमारी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है।उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह की सियासी पहचान नीतीश कुमार की बौदलत है। आरसीपी सिंह जदयू के स्थापना काल और समता पार्टी के स्थापना काल के सदस्य नहीं रहे। उन्होंने कभी संघर्ष नहीं किया लेकिन सत्ता के साथ रहे। हमेशा पिछले दरवाजे से ही सियासत किया। आरसीपी सिंह को शर्म आनी चाहिए कि जिस थाली में खाया, उसी थाली में छेद किया। आज जो भी आरसीपी सिंह के साथ है वह पार्टी का गद्दार है।

      ये भी पढ़ें: 12वीं पास युवाओं के लिए बिहार पुलिस के कांस्टेबल पदों पर निकली शानदार भर्ती, ऐसे करें आवेदन

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+