बिहारः नालंदा में शादी से पहले भूसे की ढेर में मिली युवती की लाश, मंगेतर फरार

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के द्वारका बिगहा गाँव में शादी से पहले ही एक 19 वर्षीय लड़की की निर्ममता से हत्या कर दी गई। मृतका का शव पूरी तरह से क्षत-निक्षत अवस्था में मिला। लड़की की शादी किशोर नीरपुर गांव के एक आजाद कुमार के साथ होने वाली थी। मृतका की पहचान 19 वर्षीय खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि युवक का किसी और लड़की के साथ अफेयर था, जिसके चलते उसने उनकी बेटी की हत्या कर दी।

nalanda girl dead body found in bad condition

युवती की गला रेतकर हत्या करने के बाद उसके शव को भूसे के ढेर में छिपा दिया गया। शुक्रवार की सुबह खेत से उसकी लाश बरामद हुई है। लड़की के परिजनों ने शादी से पहले सरस्वती पूजा में भावी दूल्हे के परिवार को 4 लाख रुपये से अधिक के उपहार दिए थे। थरथरी पुलिस स्टेशन के चौकीदार एस पासवान ने बताया कि गांव में किशोर लड़की का क्षत-विक्षत शव मिला था। उसके हाथ और पैर बंधे हुए थे।

वहीं पीड़िता के परिजनों ने कहा कि उसकी हत्या उसके भावी दूल्हे के प्रेम संबंध में हुई है। उन्होंने दावा किया कि आजाद एक साथ एक और प्रेम प्रसंग में उलझ गया था जिसके चलते यह घटना हुई है। परिजनों ने बताया कि अजय अक्सर खुशबू को मिलने के लिए बुलाता था। शुक्रवार को भी सुबह के 4 बजे खुशबू को उसने बुलाया था। हत्या का आरोप परिजन मंगेतर पर लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है। आरोपी मंगेतर गांव से फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+