बिहार: अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल पर हो रहा था जाली नोटों का कारोबार, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस की टीम ने 48,400 जाली नोटों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमे 100 और 200 रुपए के नोटों के बंडल हैं। वहीं आरोपियों के पास से 6 एंड्राइड फोन, विभिन्न बैंकों के एटीएम, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी...

नालंदा, 15 सितंबर 2022। बिहार में आपराधिक वारदात बढ़ती जा रही है, बेगूसराय कांड के बाद अब जाली नोटों के सौदागर का पर्दाफाश हुआ है। नालंदा के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर के किला मैदान से पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जाली नोटों के 5 सौदागर किला मैदान में जाली नोट के लेन देन को अंजाम देने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक नालंदा अशोक मिश्रा के निर्देश पर राजगीर अनुमंडलीय डीएसपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।

Recommended Video

    अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल पर हो रहा था जाली नोटों का कारोबार, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
    जाली नोटों के सौदागर गिरफ़्तार

    जाली नोटों के सौदागर गिरफ़्तार

    पुलिस की टीम ने 48,400 जाली नोटों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमे 100 और 200 रुपए के नोटों के बंडल हैं। वहीं आरोपियों के पास से 6 एंड्राइड फोन, विभिन्न बैंकों के एटीएम, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए है। गिरफ्तार धंधेबाजों में दो आरोपी उत्तर प्रदेश का है। जिसमें शिवम मिश्रा सीतापुर (उत्तर प्रदेश) का और मोहम्मद फरहान इंद्रा नगर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। वहीं तीन आरोपी नालंदा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों का रहने वाला है। धर्मेंद्र कुमार, सहजानंद पांडे और प्रेम रौशन नालंदा का रहने वाला है लेकिन इनके तार अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हैं।

    किला मैदान में कर रहे थे नोटों की तस्करी

    किला मैदान में कर रहे थे नोटों की तस्करी

    जाली नोट तस्करी मामले में खुलासा करते हुए पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि ये सभी धंधेबाज किला मैदान के दक्षिण की ओर टील्हा में छिपकर लेन देन की बात कर रहे थे। इस बात की सूचना पुलिस अधीक्षक नालंदा अशोक मिश्रा को मिली। जिसके बाद राजगीर अनुमंडलीय डीएसपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। टीम में शामिल थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से जाली नोट एवं अन्य दस्तावेज़ भी बरामद किए गए। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर पुलिस इस गिरोह के सरगना के तलाश में जुट गई है।

    नोट छापने वाली मशीन ज़ब्त

    नोट छापने वाली मशीन ज़ब्त

    आपको बता दें कि हाल ही में सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) से डेढ़ लाख के नकली नोट और नोट छापने वाली मशीन समेत अन्य चीजें भी बरामद हुई थी। एसओजी और पथरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर रमवापुर तिराहा से आरोपियों को गिरफ़्तार किया था। उनके पास 1 लाख 51 हज़ार 400 रुपये के नकली नोट बरामद हुए थे। इसका साथ हा नोट छापने वाली मशीन भी बरामद हुई थी। यह गिरोह काफी दिनों से सक्रिय था। पुलिस को सूचना मिली थी की कुछ लोग नकली नोटों का कारोबार कर रहे हैं। जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

    आरोपियों के पास से नकली नोट बरामद

    आरोपियों के पास से नकली नोट बरामद

    पुलिस की छापेमारी में मौक़े से शुभम पांडेय को गिरफ्तार किया गया जो कि मलपुरवा थाना क्षेत्र के सोनहा जनपद ((बस्ती) का रहने वाला था। इसके साथ ही शुभम द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर विकास पांडेय (रामनगर), भालचंद पांडेय (सोनहा, मलपुरवा थाना क्षेत्र), सोनू (रुधौली, करजहना थाना क्षेत्र) को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपिया ने बताया की वह शौक पूरा करने के लिए नकली नोटों का कारोबार करते थे। आरोपिया के पास से नकली नोट, कलर प्रिंटर, चमकीला टेप, पेपर कटर ब्लेड, सफेद कागज, ब्लैंक काट्रिज, ब्लैक कनेक्टिंग केबल और बाइक बरामद किया गया था ।

    ये भी पढ़ें: बिहार: बेगूसराय कांड पर गरमाई सियासत, पक्ष-विपक्ष के बीच छिड़ी ज़ुबानी जंग, पढ़िए किसने क्या कहा ?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+