बिहार: बेगूसराय कांड पर गरमाई सियासत, पक्ष-विपक्ष के बीच छिड़ी ज़ुबानी जंग, पढ़िए किसने क्या कहा ?
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में जब से आरजेडी की सरकार बनी है रोज़ाना घटना हो रही है। ये सुशासन की सरकार है जो अपराधियों को छुड़ा लेती है।
बेगूसराय, 14 सितंबर 2022। बेगूसराय गोली कांड मामले में सियासी पारा चढ़ चुका है। भाजपा नेताओं और महागठबंधन सरकारे के नेताओं के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। केंदीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री है ही नहीं, वह मुखौटा बने हुए हैं। मुख्यमंत्री तो कोई और है। उन्हें अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो उनको खुद इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। अपराधी बेखौफ़ घूम रहे हैं, लोगों में दहशत का माहौल है।
Recommended Video

नीतीश कुमार पर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में जब से आरजेडी की सरकार बनी है रोज़ाना घटना हो रही है। ये सुशासन की सरकार है जो अपराधियों को छुड़ा लेती है। जब अपराधी सात-सात थाने से गुजर कर के अपराधी तांडव मचाता है औऱ इनकी पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है। वहीं भाजपा नेता अश्वनी चौबे ने भी महागठबंधन की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय की घटना के बाद सभी लोगों में दहशत का माहौल है। आम लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता के मोह में बिहार की जनता को जंगल राज में धकेल दिया है। क्या यही सुशासन है, बिहार की जनता जवाब जानना चाहती है। वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।

बिहार में 'गुंडा राज' बन गया है- विजय कुमार सिन्हा
बेगूसराय कांड मामले में नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमने चाणक्य के तौर पर काम किया और उस 'कुरसी कुमार' (सीएम नीतीश) को चंद्रगुप्त बनाया। उन्होंने 'जंगल राज' को 'जनता राज' कहा है, लेकिन यह उससे बहुत आगे निकल गया है और 'गुंडा राज' बन गया है। इसके बावजूद नीतीश कुमाक देश की जिम्मेदारी लेना चाहते हैं।

'घटना बहुत ही दुखद, मार्मिक और चुनौतीपूर्ण'
जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता ने नीरज कुमार ने बेगूसराय कांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद, मार्मिक और चुनौतीपूर्ण है। इस मामले में सियासी प्रतिक्रिया आना स्वाभाविक है। लेकिन हमारी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ अपराधी को कानून की जद में लाना है। जिसने भी यह कायरतापूर्ण काम किया है उसे कानून के तहत जेल की सलाखों तक पहुंचाना हमारा प्राथमिक दायित्व है।

'यह घटना एक साज़िश का परिणाम है'
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अयाज़ अहमद ने कहा कि बेगूसराय में जो आपराधिक घटना हुई है, यह एक साज़िश का परिणाम है। इसके पीछे बड़ी साज़िश मालूम पड़ती है, जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है। इससे साफ ज़ाहिर होता है कि लोगों में दहशत फैलाते हुए सरकार को बदनाम करने की कोशिश की गई है। इस मामसे में जो भी अपराधी लिप्त हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी। इस साज़िश में शामिल सभी लोगों को बेनकाब किया जाएगा।

'सत्ता से दूर हुए अपराधी ने दिया घटना को अंजाम'
कांग्रेस प्रवक्ता आशित नाथ तिवारी ने कहा कहा साइको अपराधी के द्वारा इस घटना को अंजाम नहीं दिया गया है, बल्कि सत्ता से दूर हुए उन अपराधियों का काम है जो कल तक सत्ता में थे। अब सत्ता में आने की बेचैनी दिख रही है और मौजूदा सरकार को बदनाम करना चाहते हैं । अभी कुछ दिन पहले ही इनका एक सहयोगी पकड़ा गया जिसने खुद यह कबूल किया कि किस तरह से उसे मानव बंबर बनाया जा रहा है । यह वह लोग हैं और उस विचारधारा के लोग हैं । जिनका काम है दूसरे सरकार को बदनाम करना किसी भी सूरत में अपनी सरकार हासिल कर ली जाए इसलिए असली लोगों को पकड़ना जरूरी है ।

'सरकार मामले में कार्रवाई कर रही है'
बेगुसराय गोली कांड पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने कहा कि यह घटना निंदनीय है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि अपराधी ने वारदात को अंजाम दिया है, सरकार उसपर कार्रवाई कर रही है, उसकी अविलंब गिरफ्तारी की जाएगी। विपक्ष ने जिस तरह से सरकार पर तोहमत लगाया है और गिरिराज सिंह ने जो बात कही है वह भी निंदनीय है। बिहार के बढ़ते अपराध पर गिरिराज सिंह सवाल उठा रहे हैं तो फिर उत्तर प्रदेश के मसले पर क्यो चुप हैं। इस घटना को लेकर बिहार में जंगल राज या राक्षस राज कहना यह गलत है। एनसीआरबी की रिपोर्ट कहती है कि मुल्क में सबसे सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश में है तो फिर जंगल राज की उपाधि तो उत्तर प्रदेश को देना चाहिए। बिहार को बदनाम करने के लिए बिहार के नेता ही सामने आ रहे हैं।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने बेगूसराय कांड पर दुख ज़ाहिर किया। वहीं उन्होंने मुख्य मंत्री,मुख्य सचिव,गृह सचिव एवं पुलिस महानिदेशक से मांग करते हुए कहा कि बछवाड़ा, तेघड़ा, फुलवरिया,बरौनी, चकिया, तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित तमाम पुलिस पदाधिकारियों को तत्कालिक प्रभाव से मुअत्तल किया जाय। मृतक के पूरे परिवार का भरण पोषण एवं घायलों का मुफ्त इलाज की गारंटी की जाय। पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर घटना है, शराब माफिया और पुलिस की सुनियोजित साजिश की नापाक गठबंधन का ये परिणाम है। गोधना से दोनों अपराधियों ने शराब पीकर पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए बेगुनाह इंसानों पर जानलेवा हमला किया है। हाजीपुर पिपरा के एक नौजवान की हत्या कर दी गई।
ये भी पढ़ें: बिहार: जन्मदिन का मनाया जश्न, फिर भाभी के भाई से हुआ झगड़ा, घर से बाहर निकला और हो गया कांड
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications