दबंगों को नहीं है प्रशासन का खौफ! एक ही परिवार के तीन लोगों को पीटा, विरोध करने पर की फायरिंग
Bihar News: बिहार में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं, दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को बेरहमी से पीट ज़ख्मी कर दिया।

Nalanda News Update: नालंदा में बदमाशों के तांडव की खबर आए दिन देखने को मिल रही है। प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को बेरहमी से पीटा। विरोध करने पर फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्त घायल हो गया।
Recommended Video
बेखौफ़ बदमाशों की फायरिंग में ज़ख्मी हुए व्यक्ति को आनन-फानन में बिहार शरीफ सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर (पावापुरी विम्स रेफर) कर दिया गया है।
दबंगों की पिटाई से ज़ख्मी हुए अन्य लोगों का इलाज बिहार शरीफ़ सदर अस्पताल में ही जारी है। मामले की सूचना मिलने पर शिब्ली नोमानी (डीएसपी, सदर) मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आपसी विवाद का मामला लग रहा है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, फिलहाल हालात काबू में है। घटना की पूछताछ के लिए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित परिवार की मानें तो आरोपी युवक आए दिन उनके घर के पास आकर अपशब्द का इस्तेमाल करता है। समझाने की कोशिश करने पर मारपीट करने लगाता है। बीते दिन भी घर के पास आकर गाली गलौज़ कर रहा था, समझाने गए तो बदमाशों ने लाठ डंडे से पिटाई कर दी।
लाठी डंडों से भी मन नहीं भरा तो दबंगों ने गोली चला दी, जिसमें मोहन प्रसाद जख्मी हो गए। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हाया सेंटर रेफर किया गया है। वहीं हीरा लाल और संजीव कुमार का इलाज सदर अस्पताल बिहारशरीफ में जारी है।
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लोग हर रोज़ ही गाली गलौज़ करते हैं। मना करने पर लड़ाई शुरू कर देते हैं। इन लोगों को प्रशासन का भी खौफ नहीं है, तमंचे से खुलेआम फायरिंग करते घूमते रहते हैं। पुलिस भी कार्रवाई नहीं करती है।
ये भी पढ़ें: 'मैं अब जीना नहीं चाहती, पापा मुझे माफ कर दीजिएगा', दर्द भरा खत लिख कर दुनिया छोड़ गई बेटी












Click it and Unblock the Notifications