'मैं अब जीना नहीं चाहती, पापा मुझे माफ कर दीजिएगा', दर्द भरा खत लिख कर दुनिया छोड़ गई बेटी
Nalanda News: एक बेटी ने माफी मांगते हुए दर्द भरा खत लिखा और दुनिया छोड़ के चली गई।

Human Trafficking In Bihar: नालंदा की बेटी ने अपने पिता से माफी मांगते हुए मौत को गले लगा लिया। उसने सुसाइड नोट में लिखा की अब वह ज़िंदगी जीना नहीं चाहती है, मेरी गलती माफ करने लायक करने लायक नही हैं, इसके बाद भी परिवार वालों ने माफ किया।
ख़त में अपनी पूरा दास्तान लिखने के बाद युवती ने मौत को गले लगा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक युवती पिछले साल मानव तस्करी का शिकार हो गई थी। इसके बाद से ही वह ज़ेहनी तौर पर परेशान रहने लगी थी।
Recommended Video
हादसे के बाद परिवार के लोग गांव में शिफ्ट हो गए ताकि बच्ची का ज़ेहन बदले लेकिन गांव में भी वह मानसिक तनाव से जूझ रही थी। यह पूरा मामला नालंदा जिला के सिलाव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। नीचे अटैच किए पत्र में पढ़ें बच्ची ने क्या लिखा है।

युवती की मां ने पिछले साल अक्टूबर महीने में बेटी के गायब होने की शिकायत लहेरी थाना में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर कार्रवी करते हुए पुलिस ने युवती को पूर्णिया जिले से बरामद किया था। कोर्ट में युवती ने बयान दिया कि उसे अगवा कर बेच दिया गया था।
इस मामले के दोनों आरोपित फरार हो गए थे, कोर्ट के आदेश पर आदेश पर निशांत कुमार (मंगला स्थान, लहेरी थाना क्षेत्र) के घर में कुर्की जब्ती की गई। वहीं दूसरा आरोपी ने श्रवण यादव (राजू) ने कुर्की के पहले ही सरेंडर कर दिया था।
गुरुवार की शाम घर के लोग बाहर में बैठ कर बातचीत कर रहे थे। इसी क्रम में युवती ने खुद को कमरे बंद कर लिया। कमरे को जब खोला गया तो फंदे के सहारे लाश लटकी मिली। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, देर रात शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
युवती के पिता मौजूदा वक्त में मुंगेर बीएमपी में काम कर रहे हैं। बेटी के साथ हादसा होने की खबर मिलने पर वह गावं पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद से ही उनकी बेटी परेशान रह रही थी। इसी वजह से गांव शिफ्ट हुए ताकि वह अपनों के बीच गम भूल सके, लेकिन वह गम से बाहर नहीं निकल पाई और जान दे दी।
राकेश कुमार (सिलाव थाना अध्यक्ष) ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यूडी मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: 'कानून व्यवस्था क्या होती है, योगी जी से सीखें नीतीश', Asad Ahmed Encounter पर बोले गिरिराज सिंह
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications