बिहार में ‘अपराधी बेख़ौफ़’, BJP नेता सोनल सिंह और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला, जानिए मामला
Nalanda Crime, Bihar News: बिहार में एपराधियों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं, आए दिन बदमाश आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह ज़िले का है, जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने भाजपा नेता सोनल सिंह और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
सीएम नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में हुए फायरिंग मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा के मंडल महामंत्री सोनल सिंह, अपनी पत्नी के साथ बाइक से गंगा स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने सोनल सिंह जानलेवा हमला कर दिया।

भाजपा नेता सोनल सिंह को गोली लगी है, वहीं उनकी पत्नी महफ़ूज़ है। रहुई थाना इलाके के हवनपुरा गांव के पास हुई घटना के बारे में स्वेता सिंह (सोनल सिंह की पत्नी) ने बाताया कि एक गोली उनके पति को लगी। वह ख़ुद बाल-बाल बची है।
बदमाशों के फ़यारिंग की आवाज़ सुनने के बाद ग्रामीण दौड़े लेकिन अपराधी फरार हो गए। वहीं स्वेता सिंह ने कहा कि बदमाशों का चेहरा भी नहीं देख पाई। हमला की वजह पर सवाल पूछने पर कहा कि क्या कारण हो सकता है, यह नहीं बता सकती।
रहुई थाना अध्यक्ष ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सोनल सिंह द्वारा हमला होने की सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलने पर दल के साथ उनके पास पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया। सोनल सिंह हवनपूरा से जैसे ही आगे बढ़े, पीछे से आए बाइक सवार अपराधियों ने फ़ायारिंग कर दी और वापस रहुई की तरफ़ भाग गए।
जख्मी सोनल सिंह को इलाक के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहुई ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां सिटी स्कैन और एक्स-रे करवाया गया। अभी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वेता सिंह (सोनल सिंह की पत्नी) के बयान के आधा पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications