बिहारः तेज बुखार में परीक्षा देने पहुंचा था छात्र, मां की गोद में तोड़ दिया दम

बिहारशरीफ। बिहार के नालंदा जिले का मुख्यालय बिहारशरीफ में मैट्रिक के छात्र की परीक्षा के दौरान मौत हो गई। तेज बुखार होने क कारण भी वह परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचा था। रास्ते में वह एक बार बेहोश भी हुआ था लेकिन साल बर्बाद न हो इसके लिए वो परीक्षा देने केंद्र पर पहुंच गया था। रोहित की तबीयत ठीक न होने के चलते परीक्षा में बैठने नहीं दिया जा रहा था। परीक्षा केंद्र से जिला नियंत्रण कक्ष को भी इसकी जानकारी दे दी गई। वहां से फिर रोहित के परिजनों को सूचना दी गई।

nalanda biharsharif boy died during exam due to bad health condition

इसके बाद रोहित की मां बिहारशरीफ के आदर्श हाईस्कूल परीक्षा केंद्र पर पहुंची और गुजारिश करने लगीं कि बेटे का बहुत ज्यादा इच्छा है, इसलिए उसे परीक्षा देने दिया जाए। पेपर के दौरान ही उसकी तबियत और खराब हो गई। उसे तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। मां भी साथ गई लेकिन हॉस्पिटल में मां के सामने ही बेटे ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने कहा कि रोहित अस्थमा का मरीज था, उसे बुखार था और कुछ नहीं।

इसके बाद बेटे के शव को रिक्शे में रखकर मां घर ले गई। तेल्हाड़ा के राडिल गांव का रहने वाला रोहित मैट्रिक की परीक्षा देने दोस्तों के साथ बिहारशरीफ पहुंचा था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात से ही रोहित की तबीयत खराब थी। शुक्रवार के दिन जब वह परीक्षा देने जा रहा था उस वक्त भी वह रास्ते में बेहोश हो गया था।

दोस्तों ने जब उसे अस्पताल ले जाने को कहा तो उसने मना कर दिया। रोहित का बड़ा भाई दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बता दें कि रोहित बुखार में जो पेपर देने आया था, उसे शुक्रवार की शाम को बिहार बोर्ड ने रद्द कर दिया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+